लड़की नागिन बन गई... चारपाई पर मिली सांप की केंचुली, जांच में खुला राज, औरैया की अजीबोगरीब कहानी

उत्तर प्रदेश के औरैया की ये कहानी हैरान कर देने वाली है. एक लड़की रात को अपने कमरे में सो जाती है, लेकिन सुबह उसके बिस्तर पर सांप की केंचुली मिलती है और लड़की के कपड़े... अफवाह फैलती है कि लड़की नागिन बन गई. खबर मिलते ही पुलिस गांव पहुंचती है, तफ्तीश शुरू होती है तो पूरी कहानी सामने आ जाती है.

Advertisement
लड़की जिस बिस्तर पर सोई थी, वहां मिली सांप की केंचुली. (Photo: Screengrab) लड़की जिस बिस्तर पर सोई थी, वहां मिली सांप की केंचुली. (Photo: Screengrab)

सूर्य प्रकाश शर्मा

  • औरैया,
  • 11 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:06 AM IST

उत्तर प्रदेश के औरैया के एक गांव में ऐसी कहानी सामने आई, जिसने सनसनी फैला दी. एक लड़की अपने कमरे से रहस्यमय तरीके से गायब थी. उसकी चारपाई पर सांप की केंचुली कपड़ों में लिपटी मिली. बस फिर क्या था... गांव में चर्चा फैल गई कि लड़की नागिन बन गई और कहीं चली गई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए, लोग तरह-तरह की कहानियां जोड़ने लगे. जब पुलिस ने जांच शुरू की तो इस कहानी के पीछे का असली सच सामने आ गया.

Advertisement

मामला औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव का है. 20 साल से अधिक उम्र की एक लड़की सुबह घर में नहीं मिली. परिजन जब उसके कमरे तक पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए. चारपाई पर कपड़ों में लिपटी करीब पांच फीट लंबी सांप की केंचुली थी. कमरे में युवती का कोई पता नहीं था. यह दृश्य इतना अजीब था कि परिवार घबरा गया.

कुछ ही देर में बात पूरे गांव में फैल गई. किसी ने कहा कोई रहस्यमयी घटना हुई है, तो कुछ ने कई तरह की कहानी से जोड़ दिया. गांव में 'लड़की नागिन बन गई' जैसी बातें होने लगीं. मौके के वीडियो भी बन गए और सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. डर, जिज्ञासा और अफवाह... तीनों ने माहौल को और रहस्यमय बना दिया.

यह भी पढ़ें: 9 बच्चों की मां पर चढ़ा इश्क का खुमार, 20 साल छोटे प्रेमी संग फरार, पुलिस ने पकड़ा तो पति से कही ये बात

Advertisement

घबराए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. डायल 112 की टीम और फफूंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती पूछताछ में परिवार भी साफ-साफ कुछ नहीं बता पा रहा था. पुलिस ने कमरे का जायजा लिया. केंचुली को कब्जे में लिया और पूरे घटनाक्रम को सामान्य गुमशुदगी की बजाय संदिग्ध मानकर जांच शुरू की.

जैसे-जैसे तफ्तीश आगे बढ़ी, कहानी की परतें खुलने लगीं. पुलिस ने लड़की का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया और कॉल डिटेल खंगाली. इसी दौरान एक युवक से लगातार संपर्क के संकेत मिले. जांच में सामने आया कि युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और परिवार उसकी शादी कहीं और तय करने की तैयारी में था.

पूरी कहानी को लेकर पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने घर से निकलने से पहले पूरा 'फिल्मी प्लान' तैयार किया. उसने सांप की केंचुली का इंतजाम किया, उसे कपड़ों में लपेटकर अपनी चारपाई पर रख दिया, ताकि मामला रहस्यमय लगे और लोगों का ध्यान असली वजह से हट जाए. यही मकसद था. इसके बाद वह चुपचाप घर से निकल गई और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.

थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुनियोजित ड्रामे का है. लड़की बालिग है और अपनी मर्जी से घर से गई प्रतीत होती है. परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस टीम लोकेशन ट्रेस कर रही है और दोनों की तलाश जारी है.

Advertisement

गांव में सुबह तक जो 'नागिन' वाली कहानी सुर्खियों में थी, वह शाम तक प्रेम प्रसंग में भागने की सच्चाई में बदल गई. अफवाहें थम गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसा मामला नहीं देखा, जहां गुमशुदगी को छिपाने के लिए इस तरह का नाटकीय तरीका अपनाया गया हो. फिलहाल पुलिस की कई टीमें युवती और उसके साथी की तलाश में जुटी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement