इंटरनेट पर हमेशा कोई न कोई चैलेंज ट्रेंड करता रहता है. इन दिनों ऐसे ही एक चैलेंज का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोग दुनिया की सबसे खट्टी टॉफी या कैंडी खाने का दावा कर रहे हैं. इस वीडियो का सबसे मजेदार पहलु, कैंडी खाने के बाद लोगों के रिएक्शंस और एक्सप्रेशंस हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @imanebourouis नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है- दुनिया की सबसे खट्टी कैंडी खाते लोग. इसके बाद वीडियो में एक के बाद एक कुछ लोग इस सबसे खट्टी कैंडी को खाकर दिखाते हैं.
सबसे पहले एक महिला इस कैंडी को खाने का चैलेंज पूरा करने के लिए इसे जैसे ही मुंह में डालती है. उसका पूरा चेहरा अकड़ने लगता है. वह तुरंत कैंडी मुंह से निकाल लेती है. फिर भी कुछ सेकंड तक उसके एक्सप्रेशन ऐसे रहते हैं, जैसे उसकी जीभ पर किसी ततैये ने डंक मार दिया हो.
इसके बाद एक और महिला कार में बैठकर इस कैंडी का स्वाद चखने की कोशिश करती है. कैंडी खाने के दो सेकंड तक तो वह सामान्य दिखती है. फिर जैसे ही उसका स्वाद मुंह में घुलता है, वह अचानक से उछलने लग जाती है. ऐसा लगता है जैसे कि उसे कोई दौरा आया हो. इसी तरह एक और महिला इस खट्टी टॉफी को चखने की कोशिश करती है. कैंडी खाने के दो तीन सेकंड बाद ही उसका रिएक्शन भी पहली महिला जैसा ही आता है. वह भी अचानक से जोर-जोर से उछलने और कांपने लग जाती है.
इसी तरह एक-एक कर कई लोग इस वीडियो में दुनिया की सबसे खट्टी कैंडी को चखने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं. सिर्फ एक महिला कैंडी खाने के बाद असामान्य व्यवहार करती नहीं दिखाई देती है. फिर भी उसके एक्प्रेशन ऐसे दिखते हैं, जो उस कैंडी के स्वाद को बखूबी दर्शाते हैं.
थोड़ी बहुत छानबीन करने पर पता चलता है कि दुनिया की सबसे खट्टी कैंडी होने का दावा करके ब्लैक डेथ नाम की एक टॉफी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. वह टॉफी ठीक उसी तरह दिखाई देती है, जैसा कि इस वीडियो में लोग खाते दिखाई दे रहे हैं.
ब्लैक डेथ नाम की इस टॉफी के ऊपर साइट्रिक एसिड की लेयर होती है. इसके बीच में भी काफी खट्टी चीजों की फिलिंग होती है. क्योंकि जब लोगों को लगता है कि उन्होंने खट्टेपन की परीक्षा पार कर ली है. तब टॉफी का फिजी सेंटर का स्वाद जीभ पर सक्रिय हो जाता है. यह कैंडी एटॉमिक एप्पल, मेगा सॉर रास्पबेरी, सुपर लेमन जैसे फ्लेवर में होती है.
इस वीडियो पर काफी लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं. सभी के अलग-अलग पक्ष देखने को मिले. एक यूजर ने लिखा - वीडियो में अंत वाली महिला का रिएक्शन सच्ची है, बाकि सब ओवर रिएक्ट कर रहे हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है - अगर इस टॉफी का स्वाद ऐसा है तो यह जानलेवा भी हो सकता है.
aajtak.in