संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान हाल में ही भारत दौरे पर आए थे. अब वो एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनकी चर्चा का कारण उनकी अमीरी है. उनका परिवार दुनिया का सबसे अमीर परिवार है. उनकी कुल संपत्ति जानकर हर किसी के होश उड़ जाते हैं. वो कितने अमीर हैं, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वर्ल्ड्स रिचेस्ट फैमिलीज 2023 की लिस्ट में इस परिवार ने पहला स्थान हासिल किया था. शेख मोहम्मद की बात करें, तो वो अबू धाबी के 17वें शासक हैं.
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इस शाही परिवार के पास 305 बिलियन डॉलर (करीब 25,38,667 करोड़ रुपये) की संपत्ति है. यूएई के राष्ट्रपति शेख मेहम्मद बिन जायद अल नाहयान को MBZ के नाम से जाना जाता है. द न्यूयॉर्कर के अनुसार, इस परिवार के पास दुनिया का लगभग छह प्रतिशत तेल भंडार हैं. इसने दुनिया के प्रतिसद्ध बिजनेस में भी निवेश किया है. MBZ के पास मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब का स्वामित्व और ऑटोमोबाइल कंपनियों में हिस्सेदारी भी है.
न्यूज बेवसाइट GQ के मुताबिक के अनुसार, इस परिवार के पास सोने से बना कसर अल वतन राष्ट्रपति महल है. ये यूएई में मौजूद बड़े महलों में से एक है. ये 94 एकड़ में फैला है. MBZ परिवार के मुखिया हैं. उनके 18 भाई और 11 बहनें हैं. अमीराती शाही के 9 बच्चे और 18 पोते-पोतियां हैं. शासक के छोटे भाई के पास 700 कारों का कलेंक्शन है. इस परिवार के पास दुबई के अलावा पेरिस और लंदन में भी संपत्ति है.
न्यूयॉर्कर ने 2015 में एक रिपोर्ट में बताया था कि इस शाही परिवार के पास ब्रिटेन के शाही परिवार के जितनी संपत्ति है. 2008 में MBZ के अबू धाबी यूनाइटेड ग्रुप ने यूके फुटबॉल टीम मैनचेस्टर सिटी को 2,122 करोड़ रुपये में खरीदा था.
aajtak.in