बाल नोंचे, सीट से गिराया, बहुत मारा... ट्रेन में महिलाओं की लड़ाई का वीडियो वायरल

भारतीय रेलवे की एक जनरल बोगी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सीट को लेकर महिला यात्रियों के बीच जबरदस्त विवाद होता दिखाई दे रहा है.

Advertisement
वीडियो में दिखता है कि महिला सीट पर लेटी हुई है (Photo:X/@gharkaklesh) वीडियो में दिखता है कि महिला सीट पर लेटी हुई है (Photo:X/@gharkaklesh)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

भारतीय रेलवे की एक जनरल बोगी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो में सीट को लेकर महिला यात्रियों के बीच जबरदस्त झगड़ा होता दिखाई दे रहा है. एक महिला सीट पर लेटी हुई नजर आती है, जबकि बाकी महिलाएं उसे वहां से हटाने की कोशिश करती दिखती हैं. इसी दौरान बहस इतनी बढ़ जाती है कि मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है.

Advertisement

सीट को लेकर बढ़ा विवाद

वीडियो में दिखता है कि महिला सीट पर लेटी हुई है और उसे हटाने की कोशिश कर रही अन्य महिलाओं से उलझ रही है. वह हाथ-पैर चलाकर विरोध करती दिखाई देती है. दूसरी ओर कुछ महिलाएं उसे पकड़कर खींचने की कोशिश करती हैं. देखते ही देखते बोगी में हंगामा मच जाता है और आसपास बैठे यात्री भी हैरान रह जाते हैं.

यात्रियों ने बनाया वीडियो

झगड़े के दौरान डिब्बे में मौजूद कुछ यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन से इस पूरी घटना को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. वीडियो में पीछे खड़े कई लोग इस विवाद को देखते नजर आते हैं. कुछ यात्री बीच-बचाव की कोशिश भी करते दिखाई देते हैं, लेकिन माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहता है.

देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर चर्चा

Advertisement

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है. कई लोग इसे ट्रेन में सीट को लेकर होने वाले आम विवाद से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इस पर हल्के-फुल्के कमेंट भी कर रहे हैं. पोस्ट को हजारों बार देखा जा चुका है और उस पर बड़ी संख्या में प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं.

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

भारतीय ट्रेनों में सीट को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है. खासकर जनरल और स्लीपर कोच में यात्रियों के बीच सीट को लेकर बहस या झगड़े की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. कई बार ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं.

रेलवे की ओर से बयान नहीं

फिलहाल इस वायरल वीडियो को लेकर रेलवे या आरपीएफ की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना किस ट्रेन या किस रूट की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement