कहते हैं कि दोस्त हर चीज आपस में शेयर करते हैं, लेकिन हर चीज की कोई लिमिट होती है. आप चीजें तो शेयर कर सकते हैं लेकिन क्या इंसान भी शेयर होते हैं? एक महिला ने इस बात को भी सही साबित कर दिया है. उसका कहना है कि वो अपने पति को अपनी सहेली और उसके पति के साथ शेयर करती है. चारों एक साथ ही रहते हैं. ब्रिटेन से ताल्लुक रखने वाली ट्रायथलीट कैटी ने अपनी जिंदगी के डार्क सीक्रेट बताए हैं. उनका कहना है कि ये सब तब शुरू हुआ, जब वो कंटेंट क्रिएटर रॉब ओज से पहली बार मिलीं.
ये मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई थी. दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. फिर डेटिंग के छह हफ्ते बाद ही सगाई कर ली. इसके बाद कपल ने शादी भी की. लेकिन अब जो इन्होंने किया है, उससे कैटी का पूरा परिवार टेंशन में आ गया है.
कैटी कहती हैं कि अब वो और ओज, उनकी सहेली और उसके पति के साथ रहते हैं. दोनों कपल बेडरूम तक शेयर करते हैं. उनका कहना है, 'जब हम विल और डी से मिले, तब इस अजीबोगरीब रिश्ते की शुरुआत हुई. हम बस प्यार करते हैं जज नहीं. ऐसा हम पहली बार कर रहे थे.'
कैटी और ओज अब पॉलीमोरस रिलेशनशिप में हैं, यानी एक से ज्यादा लोगों के साथ रिलेशनशिप में रहना. अब सभी साथ में कंटेंट क्रिएटर का काम करते हैं. अब चारों एक कपल की तरह ही रिश्ते में हैं. हालांकि इनके रिश्ते पर लोग काफी सवाल उठाते हैं.
इन्हें आलोचना का सामना करना पड़ता है. कैटी कहती हैं कि वो अब फोरसम रिलेशनशिप में हैं. यानी चार लोगों का कपल की तरह साथ रहना. लेकिन इससे लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं. लोग मुंह पर तो कुछ नहीं कहते लेकिन सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल करते हैं. इन सबसे बावजूद भी हम चारों काफी खुश हैं. साथ ही अपने पार्टनर की मंजूरी लेकर दूसरे लोगों को भी डेट करते हैं.
aajtak.in