गले के दर्द से कराह रहा था शख्स, जांच की तो उड़े डॉक्टरों के भी होश, निकला ये जीव

55 साल का व्यक्ति को खाना खाने के बाद गले में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई. वह परेशान हालत में अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों में सीटी स्कैन किया. जिसमें आदमी के फूड पाइप में कुछ दिखाई पड़ा. ये दरअसल एक जीव था जिसे देखकर डॉक्टरों के होश उड़ गए.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीऱ (फोटो- istock) सांकेतिक तस्वीऱ (फोटो- istock)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 07 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST

खाना खाते हुए गले में निवाला अटक जाए तो हमें बहुत परेशानी होती है. सोचिए अगर कोई बड़ी चीज इस तरह गले में अटके तो क्या होगा? कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनपर यकीन कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाए. एक व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. 

सीटी स्कैन किया तो उड़े डॉक्टरों के होश

Advertisement

55 साल का व्यक्ति सेफलोपॉड वाला खाना (एक प्रकार का सी फूड) खाने के बाद निगलने में कठिनाई, दर्द और उल्टी की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचा था.  न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर के टैन टॉक सेंग अस्पताल के डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया, जिसमें आदमी के फूड पाइप में कुछ दिखाई पड़ा.  

फूड पाइप में फंसा था ऑक्टोपस 

डॉक्टर यह देखकर हैरान रह गए कि एक शख्स के फूड पाइप में एक ऑक्टोपस फंसा हुआ है. आपने बिल्कुल रही पढ़ा- ये छह या आठ पैरों वाला ऑक्टोपस ही था. बाद में एसोफैगोगैस्ट्रोडोडेनोस्कोपी - एक छोटी, लचीली ट्यूब से जुड़ी एक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जांच के दौरान एक ऑक्टोपस को एसोफैगस-पेट की सीमा से दो इंच की दूरी पर फंसा हुआ पाया गया.

कैसे बाहर निकाला गया ऑक्टोपस?
 
अमेरिकन गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिकल एसोसिएशन (एजीए) ने बताया कि ऑक्टोपस को बाहर निकालने के शुरुआती प्रयास असफल रहे. इसके बाद डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक एंडोस्कोप को ऑक्टोपस के पीछे से पेट में डाला और रेट्रोफ्लेक्स किया. ऑक्टोपस के सिर को पकड़ने और उसे हटाने के लिए फोरसेप का उपयोग किया गया. इस प्रक्रिया के दो दिन बाद मरीज को पूरी तरह से ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई.  

Advertisement

अस्पताल के शोधकर्ताओं के अनुसार, खाते हुए गले में ऐसी अजीब चीजें अटकने के कई मामले उनके सामने आते रहे हैं. उन्होंने कहा कि 10% से 20% मामलों में एंडोस्कोपिक की आवश्यकता होती है, जबकि उनमें से 1% में सर्जरी की आवश्यकता होती है. मेडिकल टीम ने कहा, "'पुश टेकनीक' हाइएस्ट सक्सेसफुल रेट के साथ प्राथमिक उपचार रहता है.

फोटो: American Gastroenterological Association

शख्स के गले में फंस गई थी जिंदा मछली

लोगों के गले में अजीब चीजें फंसने की यह अकेली विचित्र घटना नहीं है जो हाल ही में सामने आई है. पिछले साल, थाईलैंड में एक आदमी ताजे पानी में भाले से मछली पकड़ रहा था, तभी एक मछली पानी से बाहर निकली और उसके मुंह में कूद गई, और श्वास नली में फंस गई.

दो साल के बच्चे के गले में फंसा था ऑक्टोपस

रायटर्स की खबर के अनुसार 2016 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जब संयुक्त राज्य अमेरिका के कैनसस में दो साल के बच्चे के गले के अंदर एक ऑक्टोपस पाया गया था. इस मामले में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को बाल शोषण के संदेह में गिरफ्तार किया गया था क्योंकि डॉक्टरों ने लड़के के चेहरे पर चोटें भी देखी थीं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement