बच्चे मत लाना, सफेद कपड़ों में आना... वायरल हुआ अनोखा वेडिंग इनविटेशन

इन दिनों शादी का एक अनोखा इनविटेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल इसमें लोगों को न्योता देते हुए इतने नियम कानून जारी किए गए हैं कि मानो मेहमानों पर एहसान किया जा रहा हो. सबसे अजीब नियम है- बच्चे लेकर न आएं और आएं तो बेबी सिटर भी लाएं.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2023,
  • अपडेटेड 10:53 AM IST

शादी- ब्याह हो या कोई और सेलिब्रेशन हो, लोग अपने घर में किसी को भी इनवाइट करते हुए बहुत सम्मानजनक शब्दों को चुनते हैं. लेकिन हाल में एक कपल ने अपनी शादी में जिस तरह लोगों को न्योता दिया उससे तो यही लगता है मानो वे मेहमानों पर एहसान कर रहे हैं या धमका रहे हैं. इनका बेहद रूड वेडिंग इंविटेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

Advertisement

इस इनवाइट में दूल्हा- दुल्हन ने नियमों की एक लिस्ट जारी की है. इसमें इतने नियम कानून हैं कि पढ़कर तो मेहमान भी चिढ़ जाएंगे. किसी ने इस इनवाइट को शेयर करते हुए लिखा- 'That's it, I'm wedding shaming'.

'बच्चे लाएं तो बेबी सिटर भी लाएं'

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, एक अजबनी पोस्ट में साल 2025 में होने जा रही शादी का न्योता है. सबसे पहले इसमें ड्रेस कोड है- सेमी फॉर्मल ड्रेस, जितना हो सके सफेद रंग पहनें, इसमें बैंगनी और काला तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए. इसके बाद लिखा है- बच्चे न ही लेकर आएं और लाएं तो एक बेबी सिटर भी साथ लाएं क्योंकि ये हमारे पास नहीं है.

'...तो अपनी कुर्सी और सैंडविच लेकर आएं'

इसके बाद नीचे RSVP में लिखा है- अप्रैल 2025 में हम रिमाइंडर भेजेंगे लेकिन अगर आपको रिमाइंडर नहीं आया और फिर भी आप शादी में आते हैं तो एक कुर्सी और अपना सैंडविच लेकर आइयेगा. वहीं आखिर में कपल ने इनविटेशन में 'नो एल्कोहल रूल' भी दिया है. लिखा है-  वेन्यू पर न शराब परोसी जाएगी और न ही इसकी इजाजत होगी.

Advertisement

'भाई न्योता दे रहे हो या धमकी'

इस इनविटेशन कार्ड से जुड़े पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. ज्यादातर लोगों को ये काफी रूड लग रहा है. हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनका मानना है कि दूल्हा दुल्हन ने कार्ड को मजाकिया अंदाज में बनाने की कोशिश की है और मेहमानों को बुरा मानने की जगह इस मजाक को हल्के में लेना चाहिए. एक यूजर ने लिखा- भाई न्योता दे रहे हो या धमकी. एक अन्य ने लिखा- शादी की प्लानिंग बड़ी मुश्किल होती है. इस इंविटेशन में सीधी और साफ बात कही गई है और इसमें कुछ गलत नहीं है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement