मुझे हेलीकॉप्टर दिला दो... शख्स ने टीना डाबी से की ये अजीब डिमांड, वायरल हो रहा वीडियो

राजस्‍थान में एक शख्स ने कलेक्‍टर से हेलीकॉप्टर की डिमांड कर दी. ये सुन कलेक्टर टीना डाबी भी सकपका गईं. जानते हैं इस अजीब मांग के पीछे क्या है वजह?

Advertisement
कलेक्टर टीना डाबी से शख्स ने मांगा हेलीकॉप्टर कलेक्टर टीना डाबी से शख्स ने मांगा हेलीकॉप्टर

दिनेश बोहरा

  • बाड़मेर,
  • 29 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 4:47 PM IST

राजस्थान के बाड़मेर में एक शख्स कलेक्टर टीना डाबी के सामने अपनी एक समस्या लेकर पहुंचा और अजीब सी डिमांड कर दी. दरअसल, फरियादी ने टीना डाबी को अपनी समस्‍या बताते हुए खुद के लिए एक हेलीकॉप्‍टर की मांग की.

रास्ता रोके जाने से परेशान युवक ने घर आने जाने के लिए जिला कलेक्टर टीना डाबी से हेलीकॉप्टर की मांग की है. पीड़ित का कहना है कि अगर मुझे घर आने जाने के लिए रास्ता नहीं मिलता है तो मेरा निवेदन है कि प्रशासन घर आने जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर दे.

Advertisement

हेलीकॉप्टर की मांग सुनकर चौंकी टीना डाबी
हेलीकॉप्टर की मांग सुनकर टीना डाबी भी एक पल के लिए चौंक गईं. फिर उन्होंने शख्स की समस्या को समझा और संबंधित व‍िभाग के अध‍िकार‍ियों को समस्‍या का समाधान कराने के ल‍िए आवश्‍यक द‍िशा-न‍िर्देश द‍िए.  

घर से निकलने वाले रास्ते पर बो दिया जीरा
पूरा घटनाक्रम बाड़मेर जिले के सेड़वा का है. जहां जिला कलक्टर टीना डाबी जनसुनवाई करने पहुंची थी. वहां जोरापुरा (बाघा) के रहने वाले मांगीलाल ने जिला कलक्टर टीना डाबी को एक लिखित ज्ञापन देकर बताया है कि उसके घर जाने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है. खेत में फसल खड़ी है और खेत तक आने जाने का भी कोई रास्ता नहीं हैं.

पुलिस से नहीं मिल रही मदद
पीड़ित का आरोप है कि जो भी रास्ता मैंने एसडीएम और पुलिस की मदद से खुलवाया था. उस रास्ते पर शिक्षक खेराजराम  ने कब्जा कर लिया है और जीरा बो दिया है. ऐसे में मेरे घर आने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है. प्रशासन से निवेदन है कि मुझ गरीब के घर आने जाने का रास्ता बंद है. ऐसे में घर आने जाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की जाए.

Advertisement

लापरवाही का लगाया आरोप
मांगीलाल ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए शासन की लापरवाही भी उजागर की है कि किस तरह से सरकारी कर्मचारी किसी ग्रामीण को परेशान करने के साथ अपने पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला कलेक्टर टीना डाबी पीड़ित के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करती है या फिर रास्ता खुलवाती है? 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement