अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में समुद्र किनारे एक अज्ञात समुद्री जीव मिला है जिसे देखकर विशेषज्ञ भी हैरान हैं. इस जीव की किसी को कोई जानकारी नहीं है. राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों ने इस रहस्यमयी जीव की तस्वीर को अपने फेसबुक पेज पर साझा कर इसके बारे में लोगों से जानकारी मांगी है. उन्होंने तस्वीर को लेकर कहा कि वो इसे पहचानने में विफल रहे हैं इसलिए लोगों से मदद मांगी जा रही है.
हालांकि अधिकारियों को संदेह है कि किसी अंडे से यह जीव बाहर निकला हो सकता है. उस अजीबोगरीब जीव में कई उंगली और अंग हैं. यह समुद्री जीव छोटे सफेद रंग की गेंदों से भरा हुआ प्रतीत होता है.
इस रहस्यमयी समुद्री जीव को लेकर फेसबुक पर पूछा गया है कि क्या आप जानते हैं कि यह क्या है? कुछ महीने पहले यह समुद्र तट पर पाया गया था. इसके बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो शेयर होते ही लोगों ने इस जीव के बारे में अंदाजा लगाना शुरू कर दिया.
हालांकि एक शख्स ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि "स्क्विड एग मास है. इसे वापस समुद्र में डाल देना चाहिए ताकि ये अंडा बढ़ सके और जीव बाहर आ सके. आमतौर पर, उन्हें मादा स्क्विड द्वारा बाहर निकाला जाता है.
एक अन्य फ़ेसबुक उपयोगकर्ता, माइकल वेक्चिओन ने कमेंट बॉक्स में एक लेख को साझा करते हुए बताया कि यह एक स्क्विड एग मास है जो समुद्री जीव लोलिगिनिडे की प्रजाति से संबंध रखता है. "कैलिफ मार्केट स्क्विड के परिवार में तीन प्रजातियां आम हैं. ये लॉलीगुनकुला ब्रेविस की तरह दिखती है.
यहां भी पढ़ें
aajtak.in