बहू की दरिंदगी! बीमार ससुर के पलंग और कमरे में लगाई आग, हैवानियत भरा VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग के साथ उसी के घर में हैवानियत का वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वह बीमार हालत में पलंग पर लेटा है जबकि उसकी बहू पूरे कमरे और उसके पलंग पर आग जलाकर फेंक रही है.

Advertisement
फोटो- twitter/@DeepikaBhardwaj फोटो- twitter/@DeepikaBhardwaj

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:35 PM IST

बुढ़ापा एक ऐसा पड़ाव है जिसे हर किसी के जीवन में आना ही है. ये अपने साथ कमजोरी और बीमारियां लाता है. इंसान के चलने फिरने से लेकर सोचने समझने की क्षमता भी धीरे- धीरे जवाब देने लगती है. ये वो वक्त होता है जब उसे अपने बच्चों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. लेकिन कुछ औलादें अपनी बीमार माता पिता या सास- ससुर को बोझ मानकर अत्याचार और उत्पीड़न की हदें पार कर देती हैं. वो ये भूल जाते हैं कि जो उनके माता पिता का आज है, वही उनका कल होगा. दुनिया में आए दिन घरों के ही अंदर बुजुर्गों के साथ हैवानियत के मामले सामने आते हैं. इसी कड़ी में एक और खौफनाक वीडियो वायरल हुआ है.

Advertisement

इस वीडियो में एक बीमार बुजुर्ग कंबल ओढ़े पलंग पर लेटा है और एक महिला कुछ कागज और सामान जलाकर उसके पलंग पर फेंक रही है. वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है. कथित रूप से ये महिला बुजुर्ग की बहू है और किसी बात से परेशान होकर बुजुर्ग के कमरे में आग लगा रही है. वहीं पीछे से आकर उसका पति इस दरिंदगी का वीडियो बना लेता है और वह साथ- साथ वह आग भी बुझा रहा है. वह किसी तरह कंबल और पलंग में आग लगने से रोकता है.
 
वीडियो में पति कहता हुआ सुनाई दे रहा है- 'ये देखो आग लगा रही है, पापा के ऊपर आग डाल रही है'. इसपर महिला कहती है- 'चलो खाना खाओ, खाने नहीं खाने देगा तो यही करूंगी'. उसके अलावा बच्चे को लेकर पति पत्नी में कुछ बहस होती है जिसे पूरी तरह समझना मुश्किल है. हालांकि, पूरे कमरे में आग लगने के पहले बुजुर्ग को बचा लिया गया है.

Advertisement

वीडियो से साफ है कि अगर पलंग पर आग पकड़ लेती को बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो जाती क्योंकि वह इतना बूढ़ा है कि खुद को बचाने के लिए भाग भी न पाता. बहू की दरिंदगी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
  
हालांकि, क्योंकि वायरल वीडियो के साथ खास जानकारी नहीं है इसलिए 'आज तक' इसकी पुष्टी नहीं करता है. लेकिन लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं और महिला को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया- कलयुगी बहू... अपने इस कर्म का फल इसी जन्म में और इतनी ही बूढ़ी होकर भुगतोगी.
 
ट्विटर पर @deepikabhardwaj ने इसे पोस्ट किया है और इसके कैप्शन में लिखा है- शुक्र है कि इस तरह की दरिंदगी को रिकॉर्ड करने के लिए लोगों को पास मोबाइल फोन हैं वरना शायद कोई इस महिला के पति का विश्वास ही नहीं करता.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement