9000 रुपये में बिक रही ये हवाई चप्पल, यूजर्स बोले- सिर्फ 150 रुपये देंगे!

फेमस ब्रांड Hugo Boss की हवाई चप्‍पल 9000 रुपये में बिक रही हैं. यह दाम 54 प्रतिशत डिस्‍काउंट के बाद है. ज्‍यादा कीमत की वजह से लोग कंपनी को ट्रोल कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने तो इस बहाने दूसरे ब्रांड्स को भी टार्गेट किया. कुछ लोगों ने लिखा कि करोड़पति होने पर भी इसे नहीं खरीदेंगे.

Advertisement
Hogo Boss ब्रांड की ये चप्‍पल अपनी कीमत के कारण चर्चा में है (Credit: Twitter) Hogo Boss ब्रांड की ये चप्‍पल अपनी कीमत के कारण चर्चा में है (Credit: Twitter)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 18 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:29 PM IST

लग्‍जरी फैशन ब्रांड ह्यूगो बॉस (Hugo Boss) की 9000 रुपए कीमत की चप्‍पल चर्चा में है. सामान्‍य सी दिखने वाली चप्‍पल की बेतहाशा कीमत पर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान नजर आए. कुछ यूजर्स ने चप्‍पल की कीमत की आलोचना की. कुछ यूजर्स ने तो यहां तक लिख दिया कि क्‍या इन चप्‍पल को EMI के तहत खरीदा जा सकता है?

अक्‍सर ही नामी गिरामी ब्रांड्स अपने प्रॉडक्‍ट यूनिक आइडिया के साथ लॉन्‍च करते हैं. यही वजह होती है कि उन्‍हें लोग हाथों हाथ खरीद लेते हैं. लेकिन ह्यूगो बॉस की इन चप्‍पल की तुलना लोग 'सामान्‍य बाथरूम चप्‍पल' से कर रहे हैं.

Advertisement

darveys वेबसाइट पर यह चप्‍पल 54 प्रतिशत डिस्‍काउंट के बाद 8990 रुपए में बिक रही हैं. 

डिस्‍काउंट के बाद 8990 रुपए की बिक रहीं चप्‍पल (Credit: Darveys)

ह्यूगो बॉस की इस एक जोड़ी चप्‍पल का फोटो ट्विटर यूजर ने शेयर किया. इसके बाद तो तमाम यूजर्स ने कंपनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

कई लोगों ने मजेदार मीम भी शेयर किए. कुछ लोगों ने तो दूसरे ब्रांड्स के महंगे प्रोड्क्‍ट शेयर किए. एक यूजर ने लिखा कि वह इन चप्‍पल के केवल 150 रुपए देंगे तो इसी ट्वीट पर दूसरे यूजर ने लिखा कि उनके हिसाब तो 150 भी ज्‍यादा हैं.

 


एक यूजर ने लिखा कि इससे अच्‍छी तो 100 रुपए की पैरागॉन चप्‍पल हैं. दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अगर वह करोड़पति भी बन गईं तो भी उनके लिए यह कीमत बहुत ज्‍यादा है. तीसरे यूजर ने लिखा कि भोपाल में ये 89 रुपए में मिल जाएंगी.

Advertisement

@shreyaaglitched नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा कि अब मम्‍मी 8990 की चप्‍पल से मारेंगी. @Freedom49631748 ट्विटर यूजर ने लिखा कि क्‍या EMI का ऑप्‍शन भी है.

जब बेतहाशा कीमत में लॉन्‍च हुआ कूडे़ का बैग 
कुछ दिनों पहले लग्‍जरी ब्रांड बलेनसिएज (Balenciaga) ने कूड़ा फेकने के लिए खास बैग लॉन्‍च किए थे. इनकी कीमत 1 लाख 42 हजार रुपए से भी ज्‍यादा थी. यह बैग नीला, पीला, काला और सफेद रंग में लॉन्‍च हुआ था. वहीं बैग पर Balenciaga का लोगो भी लगा था. इससे पहले भी Balenciaga तब चर्चा में आया था जब उसने अपने जूते 48 हजार रुपए के लॉन्‍च किए थे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement