का हो मर्दे... लंदन में बिहारी स्टाइल में समोसा बेच रही फिरंगी महिला! देखें वीडियो

बिहार समोसा वाला के बाद अब उसकी एक विदेशी सहयोगी ठीक उसी के अंदाज में बिहारी लहजे में समोसा बेचते वायरल हो रही है. लंदन में इस तरह समोसा बेचना इनकी खास यूएसपी बन गई है और इनके वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
लंदन की सड़कों पर बिहारी लहजे में समोसा बेच रही विदेशी महिला (Photo - Instagram/@biharisamosa.uk) लंदन की सड़कों पर बिहारी लहजे में समोसा बेच रही विदेशी महिला (Photo - Instagram/@biharisamosa.uk)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST

इन दिनों इंटरनेट पर बिहारी समोसा वाला के बाद गोरिया समोसा वाली वायरल हो रही है. यह फिरंगी महिला लंदन में बिहारी समोसा वाले के साथ जुड़कर काम कर रही है और बिहारी लहजे में ही रील्स बना-बना कर अपनी दुकान और काम का प्रचार कर रही है. बिहारी लहजे में बात करती विदेशी महिला के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. 

Advertisement

ठेठ बिहारी लहजे में लंदन की सड़कों पर समोसा बेचती गोरी मैम का वीडियो काफी वायरल होता रहता है. वह हर दिन समोसा बेचने के नए-नए ट्रिक बताते और रोल प्ले करती दिखती है. इस फिरंगी महिला ने ऑनलाइन अपना नाम गोरिया देवी रखा है. 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह बिहारी समोसा वाले की दुकान में समोसा फ्राई करते और बेचते दिख जाती हैं. वीडियो में वो खुद को एक बिहारी लड़की बताती रहती है. वह कहती हैं कि गोरे रंग पर मत जाना, दिल से मैं एक बिहारी हूं. 

हर वीडियो में वह बिहारी लहजे में पंच लाइन बोलते और समोसा बेचते दिखाई देती है. एक तरह से वो बिहारी समोसे वाले की नकल ही करती है. क्योंकि, लंदन में बिहारी समोसा वाला अपने अंदाज की वजह से काफी फेमस हुआ है और उसकी यही यूएसपी उसकी विदेशी साथी भी इस्तेमाल कर रही है. 

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @biharisamosa.uk नाम के हैंडल से यह विदेशी महिला वीडियो बना-बनाकर शेयर करती रहती है. इन वीडियो पर डिस्क्रिप्शन में बिहारी समोसा वाले के दो दुकान का पता भी रहता है. इस विदेशी महिला के बिहारी अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. लंदन में समोसा बेचने वाली एक महिला के भारत में भी काफी फैन फॉलोइंग है. यही वजह है कि इनके वीडियो पर भारत से काफी लोग अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement