कब्र साफ करने का शुरू किया साइड बिजनेस, इतनी हुई कमाई कि खरीदा आलीशान घर

इंग्लैंड में एक शख्स ने साइड बिजनेस के तौर पर कब्रों की सफाई का काम शुरू किया. इस काम से उसकी इतनी कमाई होती है कि सिर्फ एक साल के अंदर उसने एक शानदार घर खरीद लिया.

Advertisement
कब्र साफ कर शख्स ने खरीदा घर (फोटो - Instagram/@thegravecleaner) कब्र साफ कर शख्स ने खरीदा घर (फोटो - Instagram/@thegravecleaner)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

दुनिया में लोग कई तरह के बिजनेस करते हैं. इनमें से कुछ लोगों ने नए बिजनेस आईडिया से ऐसी सफलता पाई है, जिसने पूरी दुनिया में धाक जमा दी. ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के 31 वर्षीय शॉन टूकी ने भी शुरू किया है. शॉन ने साइड बिजनेस के रूप में कब्रों की सफाई कर न केवल एक सफल व्यवसाय खड़ा किया, बल्कि अपनी मेहनत और लगन से दिसंबर 2024 में अपने परिवार के लिए आलीशान घर भी खरीदा.

Advertisement

मई 2023 में शॉन ने कब्रों की सफाई का व्यवसाय शुरू किया. इस काम के लिए वह परिवारों से $187 से $312 यानी 16- 26 हजार रुपये तक और गहरी सफाई, अक्षरों को फिर से रंगने और सजावट के लिए  $437 से $562 यानी 37 से 48 हजार रुपये तक चार्ज करते हैं.शॉन हर दिन 2 से 4 कब्रें साफ करते हैं, जबकि वह पेशे से एक पूर्णकालिक पेड़-चिकित्सक (ट्री सर्जन) की नौकरी भी करते हैं.

इस साइड बिजनेस से हो रही है अच्छी कमाई
शॉन, हर्लो, एसेक्स के रहने वाले हैं. वह कहते हैं कि मैं एक ऐसा व्यवसाय चला रहा हूं जो लोगों को वह सेवा देता है, जिसे करने में वे असमर्थ होते हैं. यह काम बेहद संतोषजनक है. लोगों की मदद करना, जो अपने प्रियजनों की कब्रों की सफाई के तरीके नहीं जानते, मेरे लिए बहुत खास है. यह काम अभी भी ज्यादातर लोगों के लिए नया है.

Advertisement

एक साल में हुई इतनी कमाई कि खरीद लिया शानदार घर
शॉन का कहना है कि इस व्यवसाय ने उनके परिवार को स्थिरता दी है. उन्होंने कहा कि इसने हमें पैसे बचाने और किराए पर रहने की बजाय अपना शानदार घर खरीदने का मौका दिया. शॉन ने एक साल में ही अब तक 300 से अधिक कब्रों की सफाई की है. इससे इतनी कमाई हुई कि उसने अपना एक घर भी खरीद लिया. वह अपने काम की झलक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे TikTok और Facebook (@thegravecleaner) पर साझा करते हैं.

सोशल मीडिया से मिलते हैं ग्राहक
उनके अधिकांश ग्राहक सोशल मीडिया या काम कराने वाले लोगों के रिफरेंस के जरिए आते हैं. वह बताते हैं कि मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय हूं और मेरी वीडियो अब पहले से बेहतर हो रही हैं. इसके अलावा, मैं पर्चे और कार्ड भी बांटता हूं. जब मैं कब्रिस्तान में काम कर रहा होता हूं, तो लोग मेरे पास आकर पूछते हैं कि क्या यह सेवा यूके में भी उपलब्ध है.

एक कब्र साफ करने में लगता है इतना समय
शॉन का कहना है कि काम का समय कब्र के आकार और सजावट पर निर्भर करता है. अगर परिवार को गोल्ड लीफ अक्षर चाहिए तो मैं वह कर सकता हूं. अगर वे सिर्फ पेंट चाहते हैं, तो मैं वह भी कर सकता हूं. मेरे पास मानक दरें हैं और मैं अतिरिक्त सेवाएं भी जोड़ता हूं. छोटी कब्रों को साफ करने में 30 मिनट से 1 घंटा लगता है, जबकि बड़ी कब्रों की सफाई में कुछ घंटे लग सकते हैं.

Advertisement

अपना घर खरीदने का सपना हुआ पूरा
शॉन ने दिसंबर 2024 में अपना पहला घर खरीदा. उन्होंने कहा कि  यह मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है. यह जानकर खुशी होती है कि आपका व्यवसाय काम कर रहा है और आपको स्थिर आय प्रदान कर रहा है. इससे मैं अपने परिवार के लिए एक बेहतर जीवन सुनिश्चित कर सका.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement