दूध खरीदने गई महिला को दुकान पर आया ये आइडिया, मिले 3 करोड़!

महिला एक दुकान से ब्रेड और मिल्क लेने गई थी. दुकान पर उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति ने करीब 50 लाख रुपये की लॉटरी जीत ली है. उसे देखकर महिला के मन में भी लॉटरी खरीदने का विचार आया. उन्होंने लॉटरी का टिकट खरीद लिया. इस टिकट से महिला ने 2.8 करोड़ रुपये जीत लिए.

Advertisement
लड़की ने जीत लिए 2 करोड़ से अधिक रुपये (सांकेतिक फोटो- गेटी) लड़की ने जीत लिए 2 करोड़ से अधिक रुपये (सांकेतिक फोटो- गेटी)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 14 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

एक महिला जिनके पास कभी मामूली जरूरतों के लिए पैसे नहीं थे, अचानक उनके पास 2.8 करोड़ रुपये आ गए. महिला डिलीवरी ड्राइवर का काम करती थी और अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के भी पैसे उनके पास नहीं होते थे. बाद में शारीरिक दिक्कतों की वजह से उसे नौकरी छोड़नी पड़ी. हालांकि, बाद में उसकी किस्मत ऐसी चमकी कि वो रातोंरात करोड़पति बन गई. 

Advertisement

51 साल की इस महिला का नाम कारेन पार्किन है और वह इंग्लैंड के नॉटिंघम की रहने वाली हैं. पार्किन ने बताया कि कुछ महीने पहले वह पास के एक स्टोर से ब्रेड और मिल्क लेने गई थी. यहां उन्होंने देखा कि एक महिला ने करीब 50 लाख रुपये की लॉटरी जीत ली है. उसे देखकर पार्किन के मन में भी लॉटरी खरीदने का विचार आया.

इसके बाद उन्होंने कई बार लॉटरी में अपनी किस्मत आजमाई. लेकिन सफलता नहीं मिली. हालांकि, बीते महीने पार्किन की लॉटरी लग गई, वो भी 2 करोड़ 83 लाख रुपये की.

द सन के मुताबिक, कारेन पार्किन कहती हैं कि उन्होंने एक स्टोर से National Lottery के दो टिकट खरीदे थे. पहले टिकट को स्क्रैच करते ही वो चौंक पड़ीं. उनका लॉटरी नंबर लग गया था. दूसरे टिकट का नंबर थोड़ा ब्लर था इसलिए उन्होंने उसे ट्राई नहीं किया.
 
'उस रात सो नहीं पाई थी'

Advertisement

अपना लकी नंबर चेक करवाने के लिए उन्होंने कुछ दोस्तों को भी टिकट दिखाया और जब पक्का हो गया कि उनकी लॉटरी लग गई है तो पार्किन खुशी से झूम उठीं. अगले दिन लॉटरी ऑफिस से भी फाइनल कॉल आ गई कि वो विनर बन गई हैं. 

पार्किन कहती हैं कि मैं उस रात नहीं सो पाई थी. उन्हें तो अब तक यकीन नहीं हो रहा कि वे सचमुच में करोड़पति बन चुकी हैं. क्योंकि, मुझे आमतौर पर जीवन में हर जगह से निराशा मिली है. फिलहाल, पैसे मिलने के बाद पार्किन परिवार के साथ विदेश घूमने का प्लान कर रही हैं.  

उन्होंने बताया कि कभी गाड़ी में कुछ सौ रुपये का पेट्रोल भरवाने के बारे में भी सोचना पड़ता था, लेकिन आज उनके पास पर्याप्त पैसे हो गए हैं. ये सब किसी सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने हाल में एक नई कार खरीदी है.  


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement