डिलीवरी बॉय ने पूछा बॉयफ्रेंड है? लड़की का जवाब सुनते ही हुआ रफूचक्कर!

राह चलते जो कोई भी इस लड़की से अनचाहा व्यवहार करने की कोशिश करता है, उसे वो अपने ही अंदाज में सबक सिखाती है. एक डिलीवरी बॉय ने लड़की से चिल्लाकर पूछा कि क्या उसका कोई बॉयफ्रेंड है? इसपर Kitty का जवाब सुन वह हैरान रह गया.

Advertisement
Kitty ने सोशल मीडिया पर बताई कहानी (फोटो- टिकटॉक) Kitty ने सोशल मीडिया पर बताई कहानी (फोटो- टिकटॉक)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 10 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST
  • लड़की राह चलते लोगों को सिखाती है सबक
  • सोशल मीडिया पर देती है टिप्स

एक लड़की ने मनचलों को सबक सिखाने के लिए अजब तरकीब निकाला. उसने अपनी इस तरकीब का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है. राह चलते जो कोई भी उस लड़की से अनचाहा व्यवहार करने की कोशिश करता है, उसे वो अपने ही अंदाज में सबक सिखाती है. एक डिलीवरी बॉय ने लड़की से पूछा था कि क्या उसका कोई बॉयफ्रेंड है? इस पर भी लड़की ने अपने ही अंदाज में उसे सबक सिखाया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर 26 वर्षीय ये लड़की Kitty नाम से मौजूद है. वह दूसरी लड़कियों को भी यही टेक्निक अपनाने की सलाह देती है. अपने वीडियोज में वो लड़कियों को टिप्स देती हुई दिखाई देती है. 

दरअसल, Kitty ने टिकटॉक पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह अपने साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश करने वाले लोगों को अलग ही अंदाज में सबक सिखाती हुई नजर आती हैं. वो कुछ इस तरह से जवाब देती हैं कि अगला आदमी निरुत्तर हो जाता है और छेड़छाड़ या बुली करने से पहले दस बार सोचता है. 

Kitty कहती हैं कि अक्सर बाहर निकलने पर आपका ऐसे लोगों से सामना होता है, जो आपकी इच्छा के विरुद्ध आपसे नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करते हैं. कभी कोई बेवजह बात करने के लिए अप्रोच करता है तो कोई आपका मोबाइल नंबर मांगने लगता है. हालांकि, वो कहती हैं कि इन सबसे घबराने के बजाय आपको इसका सामना करना चाहिए, जैसे कि वो खुद करती हैं, फुल कॉन्फ़िडेंस से. 

Advertisement

लड़की ने बताया कैसे करती है लोगों का सामना?

अपने टिकटॉक वीडियो में Kitty कहती हैं कि एक बार राह चलते हुए एक आदमी उनसे बातचीत करने लगा. उसने Kitty से कहा कि क्या वो अपना नंबर उसे दे सकता है? इसपर Kitty ने जवाब दिया- 'नहीं आपको मुझे अपना नंबर नहीं देना चाहिए, क्योंकि जिस किसी का भी नंबर मेरी कॉन्टैक्ट लिस्ट में होता है, उससे Organ Harvesters (बिना इजाजत अंग निकालने वाले) वाले संपर्क करते हैं.' ये सुनते ही उस आदमी के हाव-भाव बदल गए और वो बिना कुछ बोले आगे चलते बना. 

एक और घटना का जिक्र करते हुए Kitty ने बताया कि एक डिलीवरी बॉय, जो उससे कम से कम 10 साल बड़ा था ने पूछा कि क्या मैं और वो एक ही स्कूल से पढे हैं? ये सुनकर जब मैं दूर जाने लगी तो डिलीवरी बॉय ने चिल्लाकर पूछा कि क्या मेरा कोई बॉयफ्रेंड है? इसपर Kitty ने जवाब दिया- 'उनमें से कोई जिंदा नहीं बचा है.' ये सुनते ही डिलीवरी बॉय की रंगत बदल जाती है और वह रफूचक्कर हो जाता है.

एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए Kitty कहती हैं कि एक बार अंजान शख्स ने मुझे घूमने जाने का ऑफर दिया. इसपर Kitty ने उसे जो जवाब दिया वो सुनकर शख्स चौंक गया. Kitty ने कहा था- 'लोग मेरे साथ घूमना पसंद नहीं करते क्योंकि मुझे लाशों को खोदना और उन्हें तराशना पसंद है.' 

Advertisement

Kitty के मुताबिक, उसे ऐसी घटनाओं से कमोबेश हर रोज दो चार होना पड़ता है. लेकिन वो इनसे मुकाबला करती है और लोगों को अपने ही अंदाज में जवाब देती हैं. Kitty के एक वीडियो को 5 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement