गर्लफ्रेंड बनाने के लिए सड़क किनारे लड़के ने लगवाई अपनी बड़ी तस्वीर!

लड़के ने डेटिंग पर जाने के लिए बेहद अनूठा तरीका निकाला. उसका आइडिया अब चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, लड़के ने अपने फोटो के साथ बिलबोर्ड बनवाया और इसे सड़क किनारे लगवा दिया. ये लड़का अब तक कभी भी डेट पर नहीं गया था. उसने बताया कि बिल बोर्ड के जरिए काफी महिलाओं ने उनसे संपर्क किया है.

Advertisement
एड चैपमैन का डेटिंग पर जाने का आइडिया काफी चर्चा में है (YouTube) एड चैपमैन का डेटिंग पर जाने का आइडिया काफी चर्चा में है (YouTube)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 27 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:23 AM IST

23 साल का एक लड़का कभी भी डेट पर नहीं गया. ऐसे में उसने लड़कियों संग डेट पर जाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया. एड चैपमैन (Ed Chapman) ने एक बिल बोर्ड बनवाया और इसे सड़क किनारे लगवा दिया. कमाल की बात यह रही कि इस विज्ञापन की वजह से कई लड़कियों ने उससे संपर्क भी किया. अब वह अपनी पहली डेट पर जाने की तैयारी में है. 

Advertisement

लड़के के प्रचार के तरीके की काफी चर्चा हो रही है. उसने बिल बोर्ड पर अपना फोटो लगाया, अपनी मेल आईडी भी लिखवाई. बोल्‍ड अक्षरों में बिलबोर्ड पर लिखा हुआ था- मुझे डेट करें!

दरअसल, एड चैपमैन (Ed Chapman) का डेटिंग ऐप पर अनुभव काफी खराब रहा था. इसी कारण उन्‍होंने गर्लफ्रेंड बनाने के लिए इस तरीके को अपनाया. 23 साल के एड चैपमैन लीड्स, वेस्‍ट यॉर्कस (ब्रिटेन) के रहने वाले हैं.

उन्‍होंने बताया कि अब तक सिंगल ही रहे हैं. लेकिन, अब जाकर उन्‍होंने सोचा कि सिंगल ना रहें. इसी कारण यह 'आउट ऑफ द बॉक्‍स आइडिया' निकाला. क्‍या इस आइडिया ने काम किया? इस बारे में एड ने बताया कि उन्‍हें 18 से 48 साल की उम्र के लोगों का मैसेज आया.

अब एड अपनी पहली डेट पर जाने की तैयारी में हैं. एड ने बताया कि ऐसा नहीं हैं कि उन्‍होंने डेटिंग पर जाने के बारे में नहीं सोचा था, पर डेटिंग ऐप पर उनका अनुभव बहुत ही खराब रहा था. 

Advertisement

पेशे से कन्‍टेंट क्रिएटर एड ने बताया कि जो बोर्ड उन्‍होंने लीड्स की सड़क पर लगवाया है, उसका रिजल्ट, उम्‍मीद से कहीं बेहतर रहा. डेटिंग पर जाने का यह अनूठा तरीका ब्रिटेन में चर्चा का विषय बना हुआ है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement