'एक-दूसरे को आजाद किया', पति-पत्नी रहते हुए अन्य प्रेमियों से रिलेशन

ओपन मैरिज का चलन बढ़ता जा रहा है. ओपन मैरिज में रहने वाले कपल का कहना है कि वे एक विवाह में विश्वास नहीं रखते हैं. ये एक ऐसा रिलेशन होता है, जिसमें शादीशुदा होने के बावजूद कपल अन्य लोगों से संबंध बना सकते हैं. इसे कई बार आजादी से भी जोड़ा दिया जाता है.

Advertisement
ओपन मैरिज में रह रहा कपल फोटो: सोशल मीडिया) ओपन मैरिज में रह रहा कपल फोटो: सोशल मीडिया)

aajtak.in

  • New Delhi,
  • 02 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST

आजकल लोग रिश्तों में अपने हिसाब से बदलाव कर रहे हैं. ऐसा दुनिया में जगह-जगह देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक नया रिश्ता है- 'ओपन मैरिज'. इसका पालन करने वाले कपल्स का मानना है कि वह ओपन मैरिज में आकर एक दूसरे को आजाद कर रहे हैं. ऐसा ही एक मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया है. यहां एक कपल शादी के बाद 'ओपन मैरिज' नामक रिश्ते में आ गया है. इसके तहत पति-पत्नी शादीशुदा होते हुए भी अपने पार्टनर के अलावा किसी और के साथ शारीरिक संबंध बना सकते हैं. इस खबर में जिस कपल की हम बात कर रहे हैं, उनके नाम ऐमी ब्लेस और केल हैं.

Advertisement

ऐमी और केल दोनों की परवरिश रूढ़िवादी ईसाई समुदाय में हुई. अब दोनों ओपन मैरिज में रहते हैं. इनका कहना है कि इन्होंने ऐसा कर एक दूसरे को आजाद कर दिया है. ऐमी का कहना है कि उनकी शादी 19 साल की उम्र में हुई थी और वह जानती थीं कि उनका आगे का जीवन कैसा रहने वाला है. वह एक ऐसे धर्म से जुड़ी थीं, जिसमें लड़कियों को यह सिखाया जाता है कि उन्हें अपने पति के अधीन रहना है, ढेर सारे बच्चे पैदा करने हैं, शादी होने तक खुद को वर्जिन रखना है और महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए कार्यों को करना है, जैसे कि घर के काम करना. 

पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़ आगे बढ़े

अब ऐमी और उनके पति केल ने अपनी पुरानी जिंदगी को पीछे छोड़ दिया है. इनका कहना है कि ये अब ओपन रिलेशनशिप में हैं, जिससे ये काफी खुश हैं. दोनों की ही उम्र 35 साल के करीब है. कपल न्यू साउथ वेल्स के हंटर क्षेत्र का रहने वाला है. ऐमी पेशे से नर्स हैं और केल वेबसाइट डिजाइनर.

Advertisement

दोनों जब टीनेजर थे तब पहली बार मिले, फिर एक दूसरे के पहले बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बने. ऐमी कहती हैं कि उन्होंने और उनके पति केल ने हमेशा सभी नियमों का पालन किया है. शादी से पहले शारीरिक संबंध नहीं बनाए. इसे धर्म में पवित्रता से जोड़ा जाता है. 

ऐमी और केल ने एक दूसरे को 2006 में डेट करना शुरू किया था. इसके दो साल बाद दोनों ने शादी कर ली. अब इनके तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 10 साल से कम है. इनका कहना है कि इन्होंने कुछ समय तक बचपन में बताए गए धार्मिक नियमों का पालन किया. दोनों रोजाना चर्च जाते थे और सभी कड़े नियमों को मानते थे.

लेकिन चार साल पहले ऐमी और केल दोनों ने अपनी जिंदगी पर पड़े चर्च और धर्म के नकारात्मक प्रभाव पर बात की. इन्होंने अपनी शादी पर भी खुलकर बात की. एक दूसरे के सवालों का जवाब देते हुए इन्हें अहसास हुआ कि 'एक विवाह प्रथा' एक ऐसी चीज है, जिसे अब दोनों ही नहीं चाहते. इन्होंने अपने रिश्ते को खुलापन देने का फैसला लिया. 

साल 2019 में ऐमी और केल ने ओपन रिलेशनशिप में आने की ठान ली. इसमें कमिटेड रिलेशनशिप वाले लोग अन्य लोगों या दूसरे कपल्स के साथ रिश्ते रख सकते हैं. केल कहते हैं कि 'शुरुआत में हम दोनों ही थोड़े नर्वस थे लेकिन हमने इस पर आगे बढ़ने का फैसला लिया. यह डरावना था लेकिन एक समय पर रोमांचक भी लगा.

Advertisement

हमने डेटिंग एप्स से शुरुआत की. हमें नहीं पता था कि किसे कैसे चुनना है. एमी और मेरे पास किसी के साथ बाहर जाने का अनुभव नहीं था, तो ऐसा कर हमें लगा कि हम दोबारा युवा हो गए हैं. हमें अहसास हुआ कि हमने अपना खोया समय वापस पा लिया है और उस अनुभव को हासिल किया है, जो युवा रहते हम प्राप्त नहीं कर पाए थे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement