अपना माइक बंद करो श्वेता...वायरल ऑडियो से ट्विटर पर मीम्स की बाढ़

सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. लेकिन हैशटैग श्वेता नाम से एक ऑडियो वायरल हो रहा है. जिसमें लड़की दफ्तर की मीटिंग के बाद अपना माइक बंद करना भूल जाती है और उसकी दोस्त से चल रही सभी पर्सनल बातें लीक हो जाती है. अब ऑडियों पर मजेदार मीम्स बन रहे हैं.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:41 AM IST
  • सोशल मीडिया पर श्वेता नाम से ऑडियो वायरल
  • मीटिंग के बाद माइक बंद करना भूल गई लड़की
  • लड़की की पसर्नल बातें ऑफिस के दोस्तों ने सुनी

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने बहुत कुछ बदल कर रख दिया है. जिसकी वजह से लोगों को वर्क फ्रॉम होम करना पड़ रहा है. ऐसे में जहां कर्मचारियों को कई तरह के फायदे मिल रहे हैं तो कुछ को घर पर कई तरह की मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है. लेकिन इन सब से हटकर सोशल मीडिया पर हैशटैग श्वेता नाम से एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहे हैं. लोग इस ऑडियो को बड़े चटकारे लेकर सुन रहे हैं और तरह तरह के मीम्स बना रहे हैं. 

Advertisement

ऑडियो सुनकर ऐसा लग रहा है कि लड़की घर पर अपने दफ्तर की मीटिंग करने के बाद अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप का माइक बंद करना भूल गई और अपनी किसी दोस्त के साथ कुछ पर्सनल बातें करने लगी. इस दौरान उसके कुछ साथी श्वेता माइक बंद कर दो, माइक बंद कर दो श्वेता, सब सुन रहे हैं बोलते हैं, लेकिन लड़की को किसी आवाज सुनाई नहीं देती और वो अपनी बात कहे जा रही है. अब सोशल मीडिया पर तरह तरह के मीम्स बन रह हैं. एक शख्स ने लिखा क्या अब नौकरी छोड़ दूं.

भाग श्वेता भाग

Advertisement

लड़की किसी लड़के और लड़की के बीच प्रेम संबंध की बात कर रही है और उसके दफ्तर के साथी सब सुन रहे हैं. वो लड़की को बार बार चुप रहने के लिए बोल रहे हैं. लेकिन उसे किसी बात सुनाई नहीं देती. लड़की के दोस्त बोलते हैं कि इसे हमारी आवाज सुनाई नहीं दे रही है. फिर लड़की को फोन किया जाता है और उसे बताया जाता है उसने अबतक जो भी बातें की कई लोगों ने सुन ली हैं. फिर इस ऑडियो को सोशल मीडिया की कई साइट्स पर अपलोड कर दिया जाता है. देखते ही देखते वायरल होने लगता है.

जब से वर्क फ्रॉम होम शुरू हुआ है इस तरह के कई वाक्य सामने आए है. हाल ही एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक शख्स जूम पर अपने दफ्तर की मीटिंग कर रहा था. उसी दौरान उसकी पत्नी आती है और उसे किस करने लगती है. पति अपना चेहरा पीछे करते हुए कहते हैं," ऑन है पागल, वट नॉनसेंस , कैमरा इज ऑन." इस हरकत के बाद शख्स काफी शर्मिदा भी नजर आया. यह वीडियो 13 फरवरी को शेयर किया गया था. इस दिन वैलेंटाइन वीक के हिसाब से किस डे भी मनाया जाता है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »