सबसे बड़ा रुपैया... पाकिस्तान आए वर्ल्ड बैंक चीफ अजय बंगा कैसे बन गए 'पिया'

'बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया...', वर्ल्ड बैंक चीफ अजय बंगा के पाकिस्तान पहुंचने के बाद वहां कुछ ऐसा ही हो रहा है. उनके स्वागत में जो गाने बजाए गए, उसे सुनकर लोग सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं.

Advertisement
पाकिस्तान के लाहौर में अजय बंगा का जमकर स्वागत हुआ, उन्होंने खुशब शहर जाकर अपना पैतृक घर भी देखा (Photo - PTI) पाकिस्तान के लाहौर में अजय बंगा का जमकर स्वागत हुआ, उन्होंने खुशब शहर जाकर अपना पैतृक घर भी देखा (Photo - PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक से अरबों कर्ज ले रखा है और हमेशा कर्जे के लिए वह टकटकी लगाए रहता है. पाकिस्तान की इस कर्जखोरी को लेकर वैश्विक स्तर पर भी उनकी कई बार किरकिरी हो चुकी है. अब एक बार फिर से वहां कुछ ऐसा हो रहा है कि लोग सोशल मीडिया पर भारत के इस पड़ोसी देश का मजाक उड़ा रहे हैं. खिल्ली उड़ाने वालों में ज्यादातर पाकिस्तान के नागरिक ही शामिल हैं. 

Advertisement

दरअसल,  इन दिनों वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट पाकिस्तान पहुंचे हुए हैं. वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष कोई और नहीं भारतीय मूल के अजय बंगा हैं.  बंगा के पिता  हरभजन सिंह बंगा, भारतीय सेना में अफसर थे. अब बंगा के स्वागत में 'मेरा पिया घर आया...' गाना बजाया जा रहा है. इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. अब पाकिस्तान की इस हरकत पर लोग मजे ले रहे हैं. कुछ यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि जिस अजय बंगा के परिवार को पाकिस्तान से भारत जाने को कहा गया था. अब उसी बंगा को पाकिस्तानी अपना 'पिया' बताकर उनके सामने कटोरा लेकर खड़े हैं.  

वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजय सिंह बंगा.                                                                                                        फाइल फोटो - AP

सरगोधा के पास है वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट पैतृक घर 
वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट अजयपाल सिंह बंगा या अजय बंगा पाकिस्तान यात्रा पर हैं.  मंगलवार को उन्होंने पंजाब प्रांत के खुशब जिले का दौरा किया. बंगा  खुशब शहर स्थित 'गली सिखान वाली' पहुंचे थे. क्योंकि ये उनका पैतृक घर है. विभाजन से पहले बंगा का परिवार यहीं रहता था.  बंगा के पिता हरभजन सिंह का जन्म और पालन-पोषण पाकिस्तान के इसी खुशब शहर में हुआ था.  बंगा अपने उसी पैतृक घर को देखने पाकिस्तान पहुंचे हुए थे. खुशब पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस और मियांवली के बीच झेलम के किनारे बसा हुआ है. इसे 'सैनिकों का शहर' भी कहा जाता है. 

Advertisement

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय बंगा को पाकिस्तान में 'भूमिपुत्र' के रूप में उनका स्वागत किया गया. हद तो तब हो गई जब उन्हें उसी घर के दस्तावेजों की कॉपी स्मृति चिह्न के तौर पर देकर सम्मानित किया गया, जिस घर से उनके परिवार को बाहर निकालकर भारत भेज दिया गया था. 

खुशब शहर में बंगा का स्वागत ऐसे किया गया जैसे कोई बारात आई हो. बंगा के काफिले के आगे आगे घुड़सवार और बैंड बाजे वाले चल रहे थे. वहीं बैंड वाले 'मेरा पिया घर आया ओर राम जी...' की धुन बजाए आगे-आगे चले  जा रहे थे. हद तो ये हो गई कि शहर की दीवारों को पर भी बंगा की तस्वीरें उकेर कर हिंदी और पंजाबी में अजय बंगा की शान में कशीदे लिखे गए थे. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

लोग बोले- चापलूसी की भी हद होती है
मजेदार बात ये है कि इसे ट्रोल करने वाले अधिकतर पाकिस्तानी यूजर ही है. वीडियो पर सबसे पहले शकील खोखर नाम के एक यूजर का रिएक्शन दिखता है. उसने लिखा है - चापलूसी एट इट्स बेस्ट. इसने अपने बायो में खुद को लाहौर और लंदन का रहने वाला बताया है. वहीं पाकिस्तान के ही शोएब नाम के एक यूजर ने लिखा है - एक आम आदमी जो सिर्फ एक बैंक कर्मचारी है उसके साथ इतना प्रोटोकॉल क्यों है? गरीब जनता को बेकार टोकन के लिए क्यों परेशान किया जा रहा है?

Advertisement

नादिया नाम की एक यूजर ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लिखा है कि कुछ लोग पैसों के लिए एक सिख के पीछे गिड़गिड़ा रहे हैं. उन्हें लगता है कि बंगा उनका कर्ज माफ कर देगा. इसके अलावा लोग तरह-तरह से पाकिस्तान का मजाक उड़ाते दिखे. कुछ यूजर ने तो यहां तक लिखा कि ये भीख मांगने का नया तरीका है.      

2023 से वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट है अजय बंगा
अजय बंगा ने 2 जून, 2023 को वर्ल्ड बैंक के प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाली है.  तब से इनका पांच साल का कार्यकाल शुरू है.  उनका मकसद साफ है कि 80 साल पुरानी संस्था को डेवलपमेंट में एक तेज़, ज़्यादा कुशल और ज़्यादा असरदार पार्टनर बनाना है. उनका ताल्लुक भारत रहा है. वो भारत में जन्में, पले-बढ़े और यहीं पढ़ाई भी की. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement