ना बोला-ना टाइप किया, पहली बार सीधे ब्रेन से किया गया ट्वीट

ऑस्ट्रेलिया के एक लकवाग्रस्त मरीज ने पहली बार अपने दिमाग का इस्तेमाल करके ट्वीट किया है. सिंक्रॉन कंपनी ने उनके दिमाग में माइक्रोचिप इम्प्लांट करके उन्हें अपनी सोच को शब्दों में बदलने की पॉवर दी है.

Advertisement
Photo- Getty Images Photo- Getty Images

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST
  • लकवाग्रस्त मरीज ने दिमाग से किया मैसेज टाइप
  • बिना हाथ और शरीर हिलाए किया ये मैसेज टाइप
  • ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया अपना ये मैसेज

ऑस्ट्रेलिया में एक लकवाग्रस्त मरीज ने हाथों का इस्तेमाल किए बिना, बिना बोले और बिना शरीर हिलाए पहली बार एक अपना मैसेज लिखा है. उन्होंने ये मैसेज ट्विटर पर भी शेयर किया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

इस लकवाग्रस्त मरीज का नाम फिलिप ओ'कीफ है और वह 62 साल के हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ''हैलो, वर्ल्ड! छोटा ट्वीट, बड़ा अचीवमेंट.'' ये ट्वीट फिलिप ओ'कीफ ने सिंक्रॉन कंपनी के सीईओ थॉमस ऑक्सली के ट्विटर हैंडल से किया. इसके साथ ही फिलिप ओ'कीफ ने डॉक्टरों को 'दिमाग में पेपरक्लिप के प्रत्यारोपण के लिए' शुक्रिया अदा किया है.

Advertisement

बता दें, सिंक्रॉन कंपनी ने उनके दिमाग में माइक्रोचिप इम्प्लांट करके उन्हें अपनी सोच को शब्दों में बदलने की पावर दी है. फिलिप के दिमाग में इंप्लांट की गई माइक्रोचिप मस्तिष्क के संकेतों को पढ़ती करती है. फिर ये संकेतों का विश्लेषण करती है और मस्तिष्क के निर्देश को समझकर उसे शब्दों में बदलती है.

hello, world! Short tweet. Monumental progress.

— Thomas Oxley (@tomoxl) December 23, 2021

फिलिप ने इस प्रणाली को बेहद आश्चर्यजनक बताया है. उनका कहना है कि जब उन्होंने पहली बार इस तकनीक के बारे में सुना, तो उन्हें बहुत खुशी हुई. इससे उन्हें अंदाजा हो गया था कि इससे उनका काम कितना आसान हो जाएगा.

उन्होंने कहा कि ये मेरे लिए बाइक चलाना सीखने जैसा ही अनुभव है. इसके लिए आपको काफी प्रेक्टिस की जरूरत होती है. लेकिन एक बार जब आप इसे समझ लेते हैं तो आपके लिए ये तकनीक बेहद आसान हो जाती है और आप आराम से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

Advertisement

थॉमस ऑक्सली ने कहा कि हमारा मक्सद इस तकनीक के जरिए ऐसे लोगों को सुविधा उपलब्ध कराना है जो शारीरिक और मानसिक अक्षमता के कारण दूसरों के सहारे रहते हैं. उन्होंने कहा, ''मैं उम्मीद करता हूं कि मैं लोगों के​ लिए थॉट्स के जरिए कुछ लिखने या ट्वीट करने की राह आसान कर पाउंगा.''

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement