मेरा बच्चा... चीखती मां-रोता पिता, अचानक 29वीं मंजिल से गिरा मासूम!

हादसे के बाद मां 'माई बेबी, माई बेबी...' कहकर फूट-फूटकर रोने लगी. इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. 

Advertisement
मासूम की 29वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत (सांकेतिक फोटो- गेटी) मासूम की 29वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत (सांकेतिक फोटो- गेटी)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 03 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST
  • 3 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
  • पड़ोसी लोगों ने बताई आंखों देखी

तीन साल के एक मासूम की 29वीं मंजिल से गिरने के बाद दर्दनाक मौत हो गई. मां-बाप की आंख के सामने ही बच्चा बिल्डिंग से नीचे गिर गया. हादसे के बाद मां 'माई बेबी, माई बेबी...' कहकर फूट-फूटकर रोने लगी. इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया. 

'द मिरर' के मुताबिक, बीते दिन ये दर्दनाक हादसा अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ. जहां तीन साल का एक बच्चा बहुमंजिला अपार्टमेंट की 29वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गया. आनन-फानन बच्चे को को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

Advertisement

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बच्चे की घबराई हुई मां को 'माई बेबी, माई बेबी' कहकर रोते हुए सुना. बच्चे का पिता भी फूट-फूटकर रो रहा था. पुलिस ने प्रारंभिक रिपोर्ट में बच्चे के गिरने को एक हादसा बताया है. 

पिता ने की थी बचाने की कोशिश 

रिपोर्ट में दावा किया गया कि पिता ने बच्चे को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन वो असफल रहा. जब तक पिता दौड़कर बच्चे को बालकनी के पास पहुंचने से रोकता, तब तक वह 29वीं मंजिल से नीचे गिर गया. 

उनके अपार्टमेंट के नीचे रहने वाले लोगों ने कहा कि उन्होंने ऊपर से कुछ गिरते हुए देखा था. उन्हें लगा कुछ कंस्ट्रक्शन वर्क चल रहा है, लेकिन कुछ ही देर में चीख-पुकार मच गई और पता चला कि कोई बिल्डिंग से नीचे गिर गया है.

Advertisement

एक पड़ोसी ने कहा कि बच्चे की मां जमीन पर बैठकर रोते हुए कह रही थी- माई बेबी, माई बेबी. एक अन्य पड़ोसी ने कहा कि हादसे से पहले बच्चे के मां-बाप में झगड़ा हुआ था, उसने लड़ाई की आवाजें सुनी थीं. फिलहाल इस मामले में न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने कहा कि उनकी जांच अभी जारी है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement