Advertisement

ट्रेंडिंग

जब जज ने दी 5 साल की सजा, लालू ने कहा था- मुझे शक था...

अभि‍षेक आनंद
  • 03 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST
  • 1/12

चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर रांची की एक अदालत कल सजा सुनाएगी. इससे पहले दिसंबर में भी सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को दोषी ठहराया था और जेल भेज दिया था. आपको बता दें कि लालू पर चारा घोटाले से जुड़े कई मामले चल रहे हैं और उन पर अलग-अलग सुनवाई हुई है. जब साल 2013 में रांची की एक अदालत ने लालू को 5 साल जेल की सजा दी थी तो उन पर 25 लाख का जुर्माना भी लगा था. तब लालू ने शक की बात कही थी. आइए जानते हैं लालू ने कैसे जज पर शक की बात कही थी...

  • 2/12

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2013 में सजा सुनाए जाने के बाद लालू ने कहा था - "मुझे शक था कि मुझे यही सजा मिलेगी."

  • 3/12

2013 में कोर्ट ने लालू के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को भी 4 साल की सजा सुनाई थी.

Advertisement
  • 4/12

आपको बता दें कि लालू के साथ चारा घोटाला का मामला 1997 से ही चल रहा है. तब उन्हें सीएम के पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

  • 5/12

लालू से जुड़े कई मामलों की सुनवाई आज भी रांची की अदालतों में चल रही है. लालू फिलहाल जेल में बंद हैं.

  • 6/12

एक बार लालू को इस मामले में सीएम पद गंवाना पड़ा, वहीं दूसरे वक्त में उन्हें संसद की सदस्यता गंवानी पड़ी.

Advertisement
  • 7/12

एक वक्त में लालू को भारत के सबसे चर्चित नेताओं में शुमार किया जाता था. हाल में लालू के दिन तब बदले जब आरजेडी जेडीयू से अधिक सीट जीतकर विधानसभी आई और लालू के सहयोग से नीतीश मुख्यमंत्री बनें.

  • 8/12

हालांकि, बाद में नीतीश ने कई आरोप लगाते हुए आरजेडी और लालू से दूरी बना ली.

  • 9/12

लालू यादव बाकी नेताओं से अलग अंदाज के लिए भी भारतीय राजनीति में जाने गए. संसद में दिए उनके कई भाषण में काफी लोकप्रिय हुए.

Advertisement
  • 10/12

लालू दो बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. उनकी उम्र अब 69 साल हो गई है.

  • 11/12

लालू यादव ने रेल मंत्री के तौर पर भी सुर्खियां बटोरी थी. लालू के वक्त ही गरीब रथ ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था.

  • 12/12

जेल जाने के बाद भी लालू के ट्विटर अकाउंट पर ट्विट बंद नहीं हुए. लालू ने कहा था कि वे जेल से ही मैसेज भेजते रहेंगे जिसे पार्टी या परिवार के सदस्य ट्वीट कर दिया करेंगे.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement