Advertisement

ट्रेंडिंग

मौत से पहले 'वेडिंग पार्टी', फिर खत्म की जिंदगी, झकझोरने वाली तस्वीरें

aajtak.in
  • 27 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 8:45 AM IST
  • 1/7

एक व्यक्ति ने अपनी मौत से ठीक पहले शादी करने का फैसला किया और फिर दुनिया से चल बसे. ये मामला अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य के सिएटल शहर का है. कैंसर से पीड़ित 75 साल के रॉबर्ट फुलर गंभीर रूप से बीमार हो गए थे, इसके बाद उन्होंने खुद ही अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला किया.

(सभी फोटोज- AP)

  • 2/7

वाशिंगटन अमेरिका के उन नौ राज्यों में शामिल है जहां गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए सम्मान के साथ मौत का कानूनी प्रावधान है. रॉबर्ट की मौत से पहले की कई फोटोज सामने आई हैं जो दिल को झकझोर देने वाली हैं.

  • 3/7

रॉबर्ट ने मौत से पहले अपनी पार्टनर से शादी की और पसंदीदा म्यूजिक भी सुना. इसके बाद वॉशिंगटन के डेथ विद डिग्निटी लॉ के तहत 10 मई को उन्होंने मौत को गले लगा लिया.

Advertisement
  • 4/7

रॉबर्ट के शरीर में आक्रामक कैंसर का पता चला था. वे अपनी जिंदगी के आखिरी दिन कीमोथेरेपी के साथ नहीं गुजारना चाहते थे. डॉक्टर ने उन्हें अपनी जिंदगी खत्म करने की इजाजत दे दी थी.

  • 5/7

अल्कोहल और नींद की दवाइयों के डोज के जरिए रॉबर्ट ने जिंदगी समाप्त की. इससे पहले उन्होंने अपने पुरुष साथी रीस बैक्सटर फुलर से शादी भी की. रॉबर्ट ने कहा कि 80 के दशक में एड्स के शिकार होने के बाद वे पिछले कई साल से मौत के लिए तैयार थे.

  • 6/7

मौत से पहले शख्स ने सिएटल के घर में एक पार्टी आयोजित की थी जहां उन्होंने दोस्तों को विदा कहा और गाने-कविताएं सुनीं. उनके दोस्त और रिश्तेदार पार्टी में जुटे थे. दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करने के ठीक बाद उन्होंने इंजेक्शन के जरिए जिंदगी खत्म की.

Advertisement
  • 7/7

इससे पहले उन्होंने दो डॉक्टरों से सुसाइड के लिए अनुमति मांगी थी. दोनों डॉक्टरों ने लिखित में उन्हें मौत की इजाजत दे दी थी. इसके बाद उन्होंने ऐसे मेडिकल स्टोर से संपर्क किया जो उन्हें इसके लिए दवाइयां देने को तैयार हो गया.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement