Advertisement

ट्रेंडिंग

लुटेरी निकली दुल्हन, शादी के 15 दिन बाद दूल्हे को लूटकर फरार

गौरव पांडेय
  • 23 जून 2019,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST
  • 1/5

हरियाणा के जींद जिले में दुल्हन द्वारा अपने पति को ही लूटने का मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने एक युवक से शादी की और मात्र 15 दिन बाद ही दूल्हे को लूट कर भाग गई. दूल्हे ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर मदद मांगी है.

  • 2/5

इसी बीच 17 मई को जींद में सुरेंदर की मुलाकात जोगिंदर और वीरेंदर नाम के दो व्यक्तियों से हुई. उन्होंने बताया कि वे उसकी शादी लुधियाना में रह रही एक गरीब अनाथ लड़की से कराएंगे जो अपनी मौसी के पास रहती है. इसके एवज में उन दोनों ने सुरेंदर से 70 हजार रुपये ले लिए.

  • 3/5

इसके बाद 28 वर्षीय युवती ने जींद में आकर सुरेंदर से हिंदू रीति-रिवाज से एक मंदिर में शादी की और लुधियाना कोर्ट में उनकी शादी के दस्तावेज तैयार हुए. सुरेंदर ने बताया कि शादी के 15 दिन बाद युवती अपनी मौसी के पास लुधियाना जाने के लिए कहने लगी.

Advertisement
  • 4/5

युवती को छोड़ने सुरेंदर रेलवे स्टेशन पहुंचा तो वहीं से वह थोड़ी देर बाद चंपत हो गई. गायब होने से पहले उसने सुरेंदर का फोन भी मांग लिया था. ढूंढने पर जब वह नहीं मिली तो सुरेंदर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उन लोगों से भी बात करने की कोशिश की जिन्होंने शादी कराई थी लेकिन बात नहीं हो सकी.

  • 5/5

इसके बाद युवक ने शिकायत दर्ज कराई और सीएम को पत्र लिखा. बताया जा रहा है कि लुटेरों का एक ग्रुप इलाके में सक्रिय है और इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. जींद सहित कई जिलों में तीस की उम्र के बाद युवक इसी तरह लड़कियां खरीदकर शादी करते हैं और उन्हें ऐसे केस का सामना करना पड़ता है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement