Advertisement

ट्रेंडिंग

83 की उम्र में 30 साल की लड़की से रचाई शादी, हैरान कर देगी वजह

शरत कुमार
  • 20 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST
  • 1/5

राजस्थान के करौली जिले के कुड़गांव में एक 83 वर्षीय बुजुर्ग ने आधी उम्र से भी छोटी लड़की से शादी रचाई. बताया जा रहा है बुजुर्ग ने 30 वर्ष की लड़की से इसलिए शादी रचाई क्योंकि उसे बेटे की चाह है और वह अपनी संपत्ति के लिए वारिस ढूंढ रहा है.

  • 2/5

मिली जानकारी के अनुसार, सैमरदा गांव के रहने वाले 83 वर्षीय सुखराम बेरवा ने अपने से आधी उम्र से भी छोटी 30 साल की रमेश जी देवी से दूसरी शादी रचाई है .

  • 3/5

उनकी शादी की चर्चा इलाके में जोरों पर है. बताया जा रहा है कि यह सुखराम की दूसरी शादी है. उसने अपनी पहली पत्नी के जीवित रहते हुए पुत्र की चाह और वंश वृद्धि के लिए यह कदम उठाया है.

Advertisement
  • 4/5

यही नहीं, इस शादी में बकायदा हिंदू रिवाजों के अनुसार सभी रस्में पूरी की गई. सुखराम की राहिल गांव में बारात भी गई. जहां पंच-पटेलों की मौजूदगी में 30 वर्षीय रमेश जी से उसके फेरे हुए.

  • 5/5


बता दें कि सुखराम के 30 वर्षीय पुत्र कि 2 वर्ष पहले मौत हो गई थी इसी के चलते उसे वारिस के लिए दूसरी शादी करने का विचार आया. सुखराम और उसकी पत्नी का कहना है कि उनकी संपत्ति का कोई वारिस हो इसलिए उसने विवाह रचाया है. सुखराम की शादी में उसकी बेटी, दामाद सहित सहित अन्य परिजन शादी में शामिल हुए.

नोट- वेडिंग से रिलेटेड जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- BRIDES TODAY

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement