Ajay Hooda New Song Heavy Ghaghra Released: अजय हुड्डा का नया गाना हैवी घाघरा हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने में उनके साथ फीमेल लीड में साक्षी चौधरी हैं। बता दें कि हरियाणा में अजय हुड्डा की अपनी ही फैन फॉलोइंग है। इस गाने के रिलीज़ होते ही फैंस का रिएक्शन सामने आने लगा है. विडिओ को काफी पसंद किया जा रहा है. गाने को संदीप सुरीला और कंचन नागर ने गाया है। इसके लिरिक्स अजय हुड्डा ने लिखे हैं और संगीत भी उन्हीं का है।