बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच फिल्म का नया गाना 'मेरे यारा' (Mere Yaara) का रिप्राइज वर्ज़न रिलीज हो गया है. नीति मोहन की आवाज में लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं, रश्मि विराग ने और म्यूजिक कंपोज कौशिक-गुड्डू-आकाश ने किया है.