किस्मत कनेक्शन में आज आपको बताएंगे हनुमान जी क्यों हैं संकटमोचन. हनुमान जी श्री राम के भक्त हैं और भक्ति के सर्वोच्च प्रतीक भी रामायण में जिस कुशलता से उन्होंने तमाम समस्याओं को हल किया वो बिना विशेष योग्यता के बिना नहीं हो सकती. समय, ज्ञान, वाणी और संसाधनों का सटीक प्रयोग करने के कारण ही हम उन्हें मैनेजमेंट गुरू कह सकते हैं. साथ ही हर तरह के संकट का नाश चतुराई से करने के कारण वे संकटमोचन कहे जाते हैं.