Holi पर फोन में लग गया है रंग? इस तरह चुटकियों में हटेगा कलर, जानिए क्या है तरीका

क्या Holi के बाद आपके भी Smartphone में कलर लग गया है? आप इसे आसानी हटा सकते हैं. इसके लिए कुछ टिप्स यहां पर शेयर किए जा रहे हैं.

Advertisement
Smartphone Smartphone

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 11:17 AM IST
  • साफ करने के लिए कॉटन कपड़े का करें यूज
  • फोन में पानी जाने पर चावल की बोरी आएगी काम

Holi में इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस का भी ख्याल रखना काफी जरूरी होता है. इसमें स्मार्टवॉच, ईयरबड्स के अलावा स्मार्टफोन भी शामिल है. कई बार होली में जरूरी मैसेज या कॉल अटेंड करने के चक्कर में मोबाइल में पानी चला जाता है या उसपर रंग लग जाता है.

ऐसे में इन गैजेट्स को कैसे साफ करना चाहिए और उस पर से कलर को कैसे हटाना चाहिए. इसके बारे में यहां पर बता रहे हैं. यानी होली के बाद अगर आपके भी गैजेट्स में रंग लग गया है तो आप उसे इन टिप्स की मदद से उसे साफ कर सकते हैं.

Advertisement

सबसे पहले बात कर लेते हैं अगर आपके डिवाइस में पानी चला गया है तो आप उसे कैसे ठीक कर सकते हैं. अगर आप फोन को चावल की बोरी में कुछ घंटों के लिए रख कर छोड़ देते हैं तो आपके फोन का पानी सूख जाता है. इससे काफी ज्यादा चांसेस रहते हैं कि आपको फोन रिपयेरिंग सेंटर पर नहीं लेना जाना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें:- iOS 15.4 Update: मास्क पहने हुए ही अनलॉक होगा आपका iPhone, जानिए क्या है सेटिंग का तरीका

अब बात करते हैं Holi के अगर आपके फोन में रंग लग जाए तो उसे कैसे आप हटा सकते हैं. स्मार्टफोन या ईयरबड्स और स्मार्टवॉच जैसे दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को होली पार्टी के बाद आप कॉटन के पैड या कपड़े से साफ कर सकते हैं.

इसके लिए आपको कॉटन पैड को लिक्विड हैंड सैनिटाइजर में भीगा कर स्मार्टफोन पर रंग लगे जगहों पर साफ करें. लेकिन, आपको ध्यान रखना है कि ज्यादा जोर से आप रगड़ कर फोन को साफ ना करें. अगर कलर ज्यादा होगा तो आपको सैनिटाइजर की जगह अल्कोहल का इस्तेमाल करके धब्बे को रगड़ना होगा.

Advertisement

टेप जरिए आप पोर्ट पर से कलर को साफ कर सकते हैं. स्मार्टवॉच को साफ करते समय भी आप अल्कोहल और एक सॉफ्ट कपड़े का यूज करके इसके डायल और नायलॉन स्ट्रैप को साफ कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement