वैलेंटाइन वीक चल रहा है. इस वीक में सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि स्कैम की भी बरसात हो रही है. McAfee ने इस तरह के स्कैम को लेकर एक रिसर्च की है और उसकी जानकारी शेयर की है. ऑनलाइन डेटिंग ट्रेंड को लेकर MSI-ACI ने शोध किया है, जिसमें 7 देशों के 7000 एडल्ट्स शामिल हुए हैं.
इस रिसर्च की मानें तो AI जनरेटेड फेक प्रोफाइल्स, रोमांस स्कैम और दूसरे AI टूल्स का इस्तेमाल स्कैमर्स कर रहे हैं. इनकी मदद से स्कैमर्स ऑनलाइन पार्टनर तलाश रहे लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. सिर्फ पार्टरनर तलाश रहे लोग ही नहीं बल्कि गिफ्ट खोजने वालों को भी स्कैमर्स टार्गेट कर रहे हैं.
अगर आप डेटिंग ऐप्स यूज नहीं कर रहे हैं तो भी McAfee Labs ने आपके लिए वॉर्निंग जारी की है. कंपनी की माने तो वैलेंटाइन संबंधित स्कैम ऑनलाइन बढ़ रहे हैं. इस मौके पर मैलवेयर्स का प्रचार 25 परसेंट बढ़ा है, जबकि मैलिसियस URL में 300 परसेंट का इजाफा हुआ है.
यह भी पढ़ें: Deepfake Scam: एक वीडियो कॉल और कंपनी को लगा 207 करोड़ का झटका, CFO से कर्मचारी तक सब नकली
इसके अलावा रोमांस थीम्ड स्पैम और इमेल स्कैम की संख्या में 400 परसेंट की बढ़ोती हुई है. ज्यादातर स्कैम्स वैलेंटाइन डे के लिए शॉपिंग और गिफ्ट्स खोजने वालों को टार्गेट कर रहे हैं. McAfee Labs का कयास लगाया है कि 14 फरवरी तक इनकी संख्या बढ़ती रहेगी.
McAfee की रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्च में हिस्सा लेने वाले 77 परसेंट भारतीयों ने सोशल मीडिया या डेटिंग प्लेटफॉर्म पर फेक प्रोफाइल या AI जनरेटेड फोटोज को लेकर रिपोर्ट किया है. इसके अलावा 39 परसेंट यूजर्स रोमांसस स्कैम का शिकार हुए हैं, जबकि 26 परसेंट लोग अनजाने में AI बॉट्स से इंटरैक्ट कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे बड़ा Data Leak, 26 अरब अकाउंट्स में आपका नाम तो नहीं? ऐसे करें चेक
ये सभी आंकड़े ऑनलाइन डेटिंग में मौजूद वल्नेरेबिलिटी और फ्रॉड के रिस्क को बताते हैं. हालांकि, इस रिस्क के बाद भी बहुत से भारतीयों ने माना है कि वे AI का इस्तेमाल ऑनलाइन पार्टनर खोजने में रहे हैं. रिसर्च में हिस्सा लेने वाले 65 परसेंट भारतीयों ने इसे माना है.
उन्होंने बताया कि वे ChatGPT जैसे AI का इस्तेमाल डेटिंग्स ऐप्स के लिए कंटेंट क्रिएट करने में कर रहे हैं. इसमें 56 परसेंट लोग वैलेंटाइन डे पर AI की मदद से मैसेज कंपोज कर रहे हैं. रिसर्च में हिस्सा लेने वाले 60 परसेंट लोगों ने AI जनरेटेड मैसेज को लेकर अपनी असहजता दिखाई है.
इस तरह के स्कैम का शिकार कोई भी हो सकता है. इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा. हाल फिलहाल में अगर किसी से ऑनलाइन दोस्ती हुई है, तो उसके भेजे लिंक्स पर क्लिक ना करें. अगर किसी तस्वीर पर आपको शक होता है, तो रिवर्स सर्च जरूर करें, जिससे आपको उस तस्वीर की पूरी कहानी पता चल सके.
अगर आप किसी शख्स से मिले नहीं हैं, तो उसके लिए गिफ्ट खरीदने में पैसे बर्बाद ना करें. किसी भी प्रोफाइल या शख्स पर शक होता है, तो आप अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें. कई ऑनलाइन टूल्स का इस्तेमाल खुद को सेफ रखने में कर सकते हैं. McAfee Scam Protection ऐसा ही एक प्रोडक्ट है.
aajtak.in