Xiaomi का बड़ा इवेंट कल, Mi Band 6 और Mi TV सहित 6 नए प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च

Xiaomi अपने स्मार्टर लिविंग इवेंट में कल छह नए प्रोडक्ट्स भारत में लॉन्च करेगी. इनमें Mi Band 6, Mi TV 5X सहित कई प्रोडक्ट्स होंगे.

Advertisement
Xiaomi Smarter Living Xiaomi Smarter Living

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 8:05 PM IST
  • Xiaomi के इवेंट में छह नए प्रोडक्ट्स भारत में लॉन्च होंगे.
  • Mi TV 5X, वाईफाई राउटर और शूज भी किए जाएंगे लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का बड़ा इवेंट कल यानी 26 अगस्त को है. इस इवेंट में कंपनी Mi Band 6 सहित कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है. 

Xiaomi Smarter Living 2022 नाम का ये इवेंट 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा. इस इवेंट में कंपनी Mi Band 6, Mi TV 5X सीरीज, Mi Notebook और MI सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च करेगी. 

Advertisement

इन सब के अलावा इस इवेंट में Mi Router और Mi Shoes भी लॉन्च किए जाने की खबर है. इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी अपने सोशल मीडिया और यूट्यूब हैंडल पर करेगी. 

इन छह प्रोडक्ट्स में से Mi Band 6 ज्यादा महत्वपूर्ण, इसलिए हो जाता है कि भारत में इसकी पॉपुलैरिटी अच्छी है. Mi Band 6 चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है. इसमें 1.56 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जो पिछले वर्जन के मुकाबले  बड़ी है. 

Mi TV 5X की बात करें तो इसे भी कंपनी पेश कर सकती है. ये Mi TV 4X सीरीज को रिप्लेस करेगा. इसमें डॉल्बी एटमोस और डॉल्बी विजन का सपोर्ट दिया गया है. ये मेटल डिजाइन का होगा और इसमें 40W के स्पीकर्स दिए जाएंगे.  

Mi Notebook Pro भी कल लॉन्च किया जाएगा. इस नए लैपटॉप मे 11th जेनेरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर्स दिए जाएंगे. इस लैपटॉप में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. बैकलिट कीबोर्ड के साथ इसमें 16:10 एस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन दी गई है. 

Advertisement

Mi Security कैमरा और वाईफाई राउटर की बात करे तो ये दोनों ही चीन में पहले लॉन्च किए जा चुके हैं. सिक्योरिटी कैमरा में डुअल बैंड वाईफाई का सपोर्ट दिया जाएगा और इसे एंड्रॉयड और आईफोन दोनों से ही कनेक्ट किया जा सकेगा. 

इस इवेंट में कंपनी राउटर भी लॉन्च करेगी. इसे ऐप से कंट्रोल किया जा सकेगा. हालांकि इसके बारे में अभी और ज्यादा जानकारी नहीं है कि ये कितने बैंड्स सपोर्ट करेगा. मेश राउटर होगा या नॉर्मल राउटर ये भी साफ नहीं है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement