चीन में फुटबॉल के बाद अब रोबोट बॉक्सिंग रिंग में मुक्केबाजी करेंगे. चीन के शेनजेन प्रांत में फ्री ह्यूमनॉयड रोबोट कॉम्बैट लीग की शुरुआत हुई है. इस लीग में रोबोट्स आपस में फाइट करेंगे और इसका नाम अलीटमेट रोबोट नॉकआउट लीग है.
इस लीग में जीतने वाले को गोल्ड चैंपियनशिप बेल्ट दी जाएगी, जिसकी कीमत 1.44 मिलियन डॉलर (करीब 13 करोड़ रुपये) है. यह रकम इवेंट आर्गनाइजर द्वारा दी जाएगी. इस मैच में रोबोट एक दूसरे पर मुक्के बरसाएंगे और उनके ऊपर किक लगाएंगे. आइए इनके बारे में जानते हैं.
रोबोट्स को ट्रेन करना होगा
लीग में हिस्सा लेने वाले पार्टिसिपेंट्स को अपने रोबोट को ट्रेन करना होगा, जिसके लिए उनको मुफ्त कीमत में EngineAI का T800 रोबोट दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: आ रही स्मार्टफोन को टक्कर देने वाली डिवाइस, सीधा सेटेलाइट से होगी कनेक्ट, Elon Musk की तैयारी
चीन अपने टेक्नोलॉजी को शोकेस करना चाहती है
एक्सपर्ट के मुताबिक चीन इस लीग की मदद से अपनी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को शोकेश करके दिखाएंगे. साथ ही इस लीग के तहत कॉम्प्टीशन इस साल के दिसंबर तक चलेगी.
पूरे साल चलेगी ये लीग
EngineAI ने T800 ह्युमनॉयड को बीते साल दिसंबर की शुरुात में लॉन्च किया जु चाका है. वीडियो में दिखाया जा चुका है कि इन रोबो्स के मूव और परफॉर्मेंस कितनी क्लीन और बेहतर है.
यह भी पढ़ें: आ रही स्मार्टफोन को टक्कर देने वाली डिवाइस, सीधा सेटेलाइट से होगी कनेक्ट, Elon Musk की तैयारी
रोबोट्स में हो चुका है मैच
चीन में बीते साल ह्यूमनॉयड रोबोट्स की टीम के बीच में फुटबॉल मैच हो चुका है. ये फ्री ह्यूमनॉयड रोबोट्स थे और अपने शॉट के फैसले खुद ले रहे थे. इस दौरान जो रोबोट मैदान पर घायल हुए उन्हें उठाने के लिए रोबोट वर्कर ही मैदान पर उतरे थे. इन रोबोट्स के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली थी.
aajtak.in