WhatsApp Status में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस तरह से आएगा नजर, नया है यूज करने का तरीका

WhatsApp Update: वॉट्सऐप पर एक नया फीचर आया है, जिससे स्टेटस देखने का तरीका बदल जाएगा. इस फीचर को एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए लाइव कर दिया है. इसकी मदद से आप इंस्टाग्राम की तरह ही किसी यूजर का स्टेटस उसकी प्रोफाइल फोटो पर ही देख सकेंगे. ये फीचर स्टेबल वर्जन पर मिल रहा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
WhatsApp पर आया स्टेटस से जुड़ा नया फीचर (फोटो- Unsplash) WhatsApp पर आया स्टेटस से जुड़ा नया फीचर (फोटो- Unsplash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

WhatsApp पर नया फीचर आया है, जो स्टेटस से जुड़ा हुआ है. वैसे तो इस फीचर को कुछ वक्त पहले बीटा वर्जन में स्पॉट किया गया था. WhatsApp Status का ये फीचर काफी हद तक इंस्टाग्राम की तरह ही है. वैसे तो ऐप में आपको स्टेटस के लिए एक अलग से सेक्शन मिलता है, लेकिन अब यूजर्स की चैट पर भी किसी दूसरे यूजर का स्टेटस देख सकेंगे. 

Advertisement

इसका अपडेट एंड्रॉयड और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए जारी कर दिया है. इस अपडेट के बाद WhatsApp यूजर्स के प्रोफाइल फोटो पर ही आपको स्टेटस का भी साइन नजर आएगा.

जैसे ही आप यूजर की प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर उस यूजर का स्टेटस नजर आने लगेगा. जिस भी यूजर ने स्टेटस लगाया होगा, उसकी प्रोफाइल फोटो के चारो ओर ग्रीन या ब्लू सर्किल दिखेगा. 

कई दूसरे नए फीचर्स भी हुए हैं ऐड

इस फीचर को ऐप पिछले काफी वक्त से बीटा वर्जन पर टेस्ट कर रहा था. इसके अलावा ऐप पर कई दूसरे नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. इसमें ग्रुप कॉलिंग लिंक और स्टेटस ईमोजी रिप्लाई शामिल हैं. ऐपल ने iOS यूजर्स के लिए स्टेटस रिएक्ट का नया फीचर जोड़ा है.

ये फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पहले से ही मौजूद था. हाल में ही ऐप पर Online Status Hide का ऑप्शन आया है. इसकी मदद से आप अपना Online Status हाइड कर सकते हैं.

Advertisement

आने वाले हैं कई नए फीचर्स 

ऐप पर जल्द ही कई दूसरे नए फीचर्स भी आने वाले हैं. ऐसा ही एक फीचर WhatsApp Message Edit का है. इस फीचर की मदद से यूजर्स WhatsApp पर भेजे गए अपने मैसेज को एडिट कर सकते हैं.

फिलहाल ये फीचर्स टेस्टिंग फेज में है. इसके अलावा वॉट्सऐप ग्रुप में पार्टिसिपेंट्स की संख्या बढ़कर 1024 होने वाली है. फिलहाल एक ग्रुप में आप 512 यूजर्स को ऐड कर सकते हैं. 

यूजर्स को कैप्शन के साथ डॉक्यूमेंट शेयरिंग का ऑप्शन भी जल्द ही मिलेगा. वहीं ऐप में View Once मोड में भेजी गई फोटोज के स्क्रीनशॉट ब्लॉक करने की भी तैयारी है. इस फीचर की वजह कोई व्यू वन्स मोड में भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement