वॉट्सऐप की बड़ी तैयारी, स्टेटस के लिए आ रहा बड़ा अपडेट, इंस्टाग्राम जैसा है फीचर

वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम स्टेटस लिस्ट है. इसकी मदद से यूजर्स अपने स्टेटस के लिए कस्टम ऑडियंस बना सकेंगे और उनके साथ स्टेटस को शेयर कर पाएंगे. वॉट्सऐप पर मौजूदा समय में स्टेटस शेयर करने के लिए तीन तरह के ऑप्शन मिलते हैं.

Advertisement
वॉट्सऐप में स्टेटस के लिए बना सकेंगे कस्टम लिस्ट.. (Photo: Getty Image) वॉट्सऐप में स्टेटस के लिए बना सकेंगे कस्टम लिस्ट.. (Photo: Getty Image)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:50 AM IST

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप एक नया और खास फीचर ला रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने स्टेटस को बेहतर तरीके से शेयर कर सकेंगे और जिन लोगों को चाहेंगे वहीं देख पाएंगे. इसके लिए यूजर्स को और ज्यादा कंट्रोल्स मिलेंगे. 

Wabetainfo ने अपनी रिपोर्ट् में बताया है कि एक नए फीचर पर काम हो रहा है, जिसका नाम स्टेटस लिस्ट होगा. इसमें यूजर्स करीबी दोस्त की एक लिस्ट तैयार कर पाएंगे, उसके बाद आसानी से स्टेटस उन लोगों को शेयर कर सकेंगे. ऐसे में यूजर्स की प्राइवेसी बनी रहेगी. 

Advertisement

स्टेटस लिस्ट फीचर की मदद से यूजर्स मल्टीपल लिस्ट बना सकेंगे और अपनी पसंद के मुताबिक उनके साथ स्टेटस शेयर कर पाएंगे. इस तरह का फीचर इंस्टाग्राम पर पहले से मौजूद है. 

एंड्रॉयड ऐप के लिए अभी यह फीचर डेवलपमेंट स्टेज पर है. वॉट्सऐप इसी फीचर को आईओएस के लिए भी तैयार कर रहा है. ऐसे में यूजर्स कस्टम स्टेटस तैयार कर सकेंगे. 

आसान से शब्दों में समझें तो वॉट्सऐप स्टेटस भी इंस्टाग्राम की तरह ज्यादा पर्सनल हो जाएगा. आप अलग-अलग लोगों के लिए अलग ऑडियंस सेट कर सकेंगे. 

Wabetainfo ने किया है पोस्ट 

रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट्स शेयर किया है, जिसमें आसानी से देखा जा सकता है. इमेज में दिखाया है कि ये यूजर्स को स्टेटस अपडेट के लिए कस्टम ऑडियंस बनाने की सुविधा देगा. अभी यह फीचर डेवलपमेंट में है और सभी टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसका स्टेबल वर्जन जारी किया जाएगा. 

Advertisement

मौजूदा समय में वॉट्सऐप पर ये ऑप्शन मिलते हैं

  • माय कॉन्टैक्ट्स 
  • माय कॉन्टैक्ट्स, इनको छोड़कर
  • सिर्फ इनके साथ शेयर करें

वॉट्सऐप पर मौजूदा समय में ये ऑप्शन यूजर्स को सुविधा देते हैं कि उनका स्टेटस कौन देख सकता है. इससे यूजर आसानी से अपना कंटेंट आसानी से शेयर करते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement