ViewSonic ने अपना नया प्रोफेशनल गेमिंग मॉनिटर लॉन्च कर दिया है. इस गेमिंग मॉनिटर का नाम कंपनी ने XG2431 रखा है. ViewSonic XG2431 एक 24-इंच मॉनिटर है. कंपनी का दावा है कि इस गेमिंग मॉनिटर में दुनिया का सबसे ज्यादा रिस्पांसिव IPS पैनल दिया गया है. इसका रिस्पांस टाइम 0.5ms है. XG2431 गेमिंग मॉनिटर में Blur Buster 2.0 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है.
ViewSonic XG2431 की कीमत और उपलब्धता
ViewSonic XG2431 गेमिंग मॉनिटर की कीमत 33,999 रुपये रखी गई है. इसे ऐमेजॉन के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है. इसे सेल के दौरान केवल 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
ViewSonic XG2431 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
ViewSonic के लेटेस्ट गेमिंग मॉनिटर XG2431 में 24-इंच का IPS पैनल दिया गया है. इसका पिक्सल रेज्योलूशन 1920x1080 है. इस मॉनिटर का रिफ्रेश रेट 240Hz का और रिस्पांस टाइम 0.5ms का है. इसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है.
इसका पैनल Blur Buster 2.0 सर्टिफाइड है और AMD FreeSync Premium टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आता है. ये वैरिएबल रिफ्रेश रेट Nvidia और AMD दोनों ग्राफिक्स कार्ड्स के साथ सपोर्ट करता है. इसमें ViewSonic PureXP टेक्नोलॉजी दी गई है.
इसको लेकर दावा है कि ये मोशन ब्लर, इमेज घोस्टिंग और स्ट्रोब क्रॉसटॉक को कम करता है. इस मॉनिटर में VESA Display HDR 400 सर्टिफिकेशन दिया गया है. जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि ये हाई-फिडिलिटी इमेज सपोर्ट के साथ आता है. इसमें मिनिमम बैकलाइट लाइफ 30,000 घंटे का दिया गया है.
इसके डिजाइन की बात करें तो ये फ्रेमलेस डिजाइन के साथ आता है और इसमें इर्गोनोमिक स्टैंड दिया गया है. इसके रिटेल पैकज के साथ माउस एंकर भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें HDMI पोर्ट, एक DisplayPort, एक USB-A 3.0 पोर्ट और एक USB-B 3.0 पोर्ट और एक ऑडियो आउटपुट पोर्ट दिया गया है.
aajtak.in