गेमर्स को टारगेट करते हुए ऑडियो ब्रांड Truke ने नए ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) BTG-1 और BTG-2 को लॉन्च किया है. इनकी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है.
BTG-1 ईयरबड्स की सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से की जाएगी जबकि BTG-2 ईयरबड्स को ऐमेजॉन से बेचा जाएगा.
BTG-1 और BTG-2 ईयरबड्स की सेल 24 अगस्त से की जाएगी. ये दो अट्रैक्टिव डिजाइन में उपलब्ध होंगे. इसमें से एक प्रोडक्ट फ्यूचरिस्टिक रेडिएंट डिजाइन जबकि दूसरा मॉडर्न ट्राइब डिजाइन के साथ आएगा. कंपनी का दावा है इससे काफी बढ़िया गेमिंग एक्सपीरिएंस मिलेगा.
Truke के फाउंडर और सीईओ Pankaj Upadhayay ने लॉन्च के मौके पर कहा पिछले कुछ सालों में हमें कस्टमर्स से काफी बढ़िया रिस्पांस मिला है. हमारे कस्टमर्स ही हमारे बढ़िया प्रोडक्ट्स के प्रचारक हैं. उन्होंने आगे कहा कि ये प्रोडक्ट्स सभी साउंड सपोर्ट फीचर के साथ आते हैं जो प्रीमियम गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए जरूरी है.
साउंड क्वालिटी बढ़ाने के लिए BTG-1 और BTG-2 ट्रू वायरलेस स्टीरियो में हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग कोर चिपसेट्स दिए गए हैं. इन ईयरबड्स में 32-bit RISC आर्किटेक्चर और एनवायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन ENC फीचर्स दिए गए हैं. इससे इको, विंड और नॉइज को एलिमिनेट कर दिया जाता है.
इन ईयरबड्स में Bluetooth 5.1 का सपोर्ट डुअल ऑडियो डिकॉडिंग के साथ दिया गया है. ये 8 dbm ट्रांसमिटिंग पावर ऑफर करते हैं. इन गेमिंग ईयरबड्स में 60ms लो लेटेंसी और एक डुअल मोड कॉन्फिग्रेशन दिया गया है.
इससे यूजर्स आसानी से गेमिंग मोड और म्यूजिक मोड में स्विच कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज पर इसकी बैटरी 10 घंटे का प्लेटाइम देती है जबकि केस के साथ ये 48 घंटे का प्लेटाइम देती है.
aajtak.in