नाखून जितना छोटा, लेकिन 1TB स्टोरेज, Sandisk ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे छोटा USB-C फ्लैश ड्राइव

स्मार्टफोन स्टोरेज को लेकर इन दिनों लोग काफी परेशान रहते हैं. मॉडर्न ऐप्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े टूल्स फोन और लैटपॉप की ज्यादा मेमोरी कंज्यूम करते हैं. SanDisk ने एक छोटा Flash Drive लॉन्च किया है जो 1TB का है.

Advertisement
Sandisk Extreme Fit USB Type C 1TB Sandisk Extreme Fit USB Type C 1TB

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

स्टोरेज डिवाइस बनाने वाली कंपनी Sandisk ने भारत में नया कॉम्पैक्ट फ्लैश ड्राइव लॉन्च किया है. कंपनी का कहना है कि SANDISK Extreme Fit USB-C Flash Drive दुनिया का सबसे छोटा 1TB USB-C फ्लैश ड्राइव है.

इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लैपटॉप या टैबलेट में ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं लेकिन बड़ा स्टोरेज डिवाइस साथ नहीं रखना चाहते.

Advertisement

कंपनी के मुताबिक यह फ्लैश ड्राइव इतना छोटा है कि इसे डिवाइस में लगाकर छोड़ा जा सकता है. यानी बार-बार निकालने और लगाने की जरूरत नहीं होगी. इसका डिजाइन ऐसा है कि यह लैपटॉप या टैबलेट में लगाने के बाद ज्यादा बाहर नहीं निकलता, इसलिए इसे रोजाना इस्तेमाल करना आसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Meta के Ray-Ban Smart Glasses पर बड़ा खुलासा: बाथरूम से बेडरूम तक के प्राइवेट वीडियो देख रहे AI ट्रेनर!

आजकल पतले और हल्के USB-C लैपटॉप और टैबलेट तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. ऐसे में यूजर्स को एक्स्ट्रा स्टोरेज की जरूरत भी बढ़ रही है. Sandisk का कहना है कि यह नया फ्लैश ड्राइव उन लोगों के लिए बनाया गया है जो काम, पढ़ाई या ट्रैवल के दौरान अपने साथ ज्यादा डेटा रखना चाहते हैं.

Advertisement

Sandisk के सीनियर डायरेक्टर सेल्स (IMEA) तारेक हुसैनी ने कहा कि आज के समय में स्टूडेंट और प्रोफेशनल दोनों स्लिम डिवाइस इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में उन्हें ऐसा स्टोरेज चाहिए जो छोटा हो और आसानी से साथ रखा जा सके. कंपनी का फोकस ऐसे प्रोडक्ट बनाने पर है जो यूजर्स के मोबाइल लाइफस्टाइल के साथ फिट हो सकें.

400MB/s तक की स्पीड

इस फ्लैश ड्राइव में तेज डेटा ट्रांसफर के लिए 400MB/s तक की रीड स्पीड दी गई है. इससे बड़ी फाइल्स, फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट कुछ ही समय में ट्रांसफर किए जा सकते हैं.

  • 128GB से 1TB मॉडल में 400MB/s तक रीड स्पीड
  • 64GB मॉडल में 300MB/s तक रीड स्पीड

Sandisk Memory Zone

इसके अलावा इसमें Sandisk Memory Zone ऐप का सपोर्ट भी मिलता है. इस ऐप की मदद से यूजर्स अपने फाइल्स को मैनेज और बैकअप कर सकते हैं. यह ऐप Windows और Mac दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करता है.

यह भी पढ़ें: AI से मालामाल Samsung Galaxy S26 सीरीज, बड़े काम के ये 5 फीचर

यह फ्लैश ड्राइव USB-C पोर्ट वाले लैपटॉप, टैबलेट और अन्य डिवाइस के साथ काम करता है. यानी यूजर इसे कई अलग-अलग डिवाइस के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं. छोटे साइज की वजह से यह खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो हमेशा अपने साथ एक्स्ट्रा स्टोरेज रखना चाहते हैं.

Advertisement

आजकल लोग बड़ी मात्रा में 4K वीडियो, फोटो, डॉक्यूमेंट और ऐप्स स्टोर करते हैं. ऐसे में कई बार लैपटॉप या टैबलेट की इंटरनल स्टोरेज जल्दी भर जाती है. ऐसे मामलों में इस तरह के छोटे फ्लैश ड्राइव एक्स्ट्रा स्टोरेज देने का आसान तरीका बन सकते हैं.

कंटेट क्रिएटर्स, ट्रैवलर्स और स्टूडेंट्स के लिए खास है ये ड्राइव

ट्रैवल करने वाले यूजर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और स्टूडेंट्स के लिए भी यह फ्लैश ड्राइव उपयोगी हो सकता है. छोटे साइज की वजह से इसे लैपटॉप में लगा कर रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर तुरंत फाइल्स एक्सेस की जा सकती हैं.

कीमत और उपलब्धता

यह फ्लैश ड्राइव भारत में Flipkart पर एक्सक्लूसिव तौर पर उपलब्ध होगा.

स्टोरेज की शुरुआत 64GB से होती है और मैक्सिमम 1TB की कैपिसीट के साथ आता है. 

  • 64GB – ₹2,049
  • 128GB – ₹2,799
  • 256GB – ₹4,899
  • 512GB – ₹4,999
  • 1TB – ₹17,299

कुल मिलाकर यह फ्लैश ड्राइव उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो छोटे साइज में ज्यादा स्टोरेज और फास्ट डेटा ट्रांसफर चाहते हैं. खासकर ऐसे यूजर्स के लिए जो अपने लैपटॉप या टैबलेट में बिना झंझट एक्स्ट्रा स्टोरेज जोड़ना चाहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement