Instagram को रूस ने किया ब्लॉक, रूसी सैनिकों के खिलाफ हिंसा फैलाने का लगाया आरोप

Russia-Ukraine War: रूस ने Facebook के बाद अब Instagram के एक्सेस को भी बंद कर दिया है. रूस के इस कदम को Instagram के हेड ने गलत बताया है.

Advertisement
Instagram Instagram

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 9:37 AM IST
  • रूस ने इंस्टाग्राम पर लगाया प्रतिबंध
  • पहले ही बंद किया जा चुका है फेसबुक

यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूस लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़े प्रतिबंध लगा रहा है. अब रूस में Instagram को एक्सेस करने से ब्लॉक कर दिया गया है. यानी अब रूस में इंटरनेट यूजर्स फोटो-शेयरिंग ऐप Instagram को एक्सेस नहीं कर पाएंगे. रूस का आरोप है कि इसका इस्तेमाल रूसी सैनिकों के खिलाफ हिंसा को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है. 

Advertisement

कम्युनिकेशन और मीडिया रेगुलेटर Roskomnadzor ने एक स्टेटमेंट में कहा कि वो Instagram के नेशनल एक्सेस को बंद कर रहे हैं क्योंकि प्लेटफॉर्म रूसी नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दे रहा है. 

Roskomnadzor ने इंस्टाग्राम को बैन करने का फैसला तब लिया है जब Meta के स्पोक्सपर्सन Andy Stone ने कहा था कि वो वैसे पॉलिटिकल एक्सप्रेशन को भी अपने प्लेटफॉर्म पर जगह देंगे जो हिंसक भाषण पर उनके नियमों का उल्लघंन करते हैं. 

इस पर रिएक्शन देने हुए इंस्टाग्राम के Adam Mosseri ने ट्वीट किया है कि ये गलत है. इससे 8 करोड़ रूसी को एक-दूसरे और दुनिया से कट हो जाएंगे क्योंकि रूस के 80 परसेंट लोग देश के बाहर के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो करते हैं. 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार Meta अपनी हेट स्पीच पॉलिसी में टेम्पररी चेंज कर रहा था. यूक्रेन से युद्ध शुरू करने से कुछ देशों के Facebook और Instagram यूजर्स रूसी नागरिकों और सेनाओं के खिलाफ हिंसा वाले पोस्ट कर सकते थे. 

रूस पहले ही फेसबुक का एक्सेस ब्लॉक कर चुका है. इसके अलावा ट्विटर पर भी लिमिटेड एक्सेस  लगा दिया गया है. सरकार की ओर से भी ये चेतावानी दी गई है कि अगर कोई जानबूझ कर रूस के खिलाफ फेक न्यूज फैला कर इसे नीचा दिखाने की कोशिश करता है तो उसे अपराधी माना जाएगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »