फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की तैयारी में Realme! ऐसा हो सकता है डिजाइन

पहले Oppo और अब Realme के बारे में खबरें आ रही हैं कि ये कंपनी फोल्डेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन लेकर आ रही है. एक कॉन्सेप्ट स्केच भी सामने आया है.

Advertisement
Photo for representation Photo for representation

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:37 PM IST
  • Realme फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की तैयारी में?
  • Realme Fold में दी जा सकती है बड़ी कवर डिस्प्ले

क्या फोल्डेबल स्मार्टफोन फ्यूचर हैं? सैमसंग और हुआवे ने कुछ साल पहले ही फोल्डेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं. हुआवे भारत में नहीं है, लेकिन सैमसंग लगातार भारत में भी अपने फोल्डेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स लॉन्च करता है. 

धीरे धीरे दूसरी कंपनियां भी फोल्डेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन की तरफ रूख कर रहे हैं. हाल ही में खबर आई है कि चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है. 

Advertisement

अब खबर आ रही है कि Realme भी फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है.  Realme के फोल्डेबल डिस्प्ले स्मार्टफोन का कॉन्सेप्ट ड्रॉइंग लीक हुई हैं. कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को Realme GT Fold 2 कहा जा सकता है. 

अभी हाल ही में Realme ने कहा है कि कंपनी अब अल्ट्रा प्रीमियम सेग्मेंट में एंटर कर रही है. क्या कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन की ही बात कर रही है ये साफ नहीं है. क्योंकि कंपनी की तरफ से फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है. 

कथित Realme GT Fold 2 के कॉन्सेप्ट से ये निकल कर आ रहा है कि इस फोन की कवर डिस्प्ले फुल साइज की होगी. हमने देखा है कि इस बार सैमसंग ने भी फोल्ड के कवर डिस्प्ले को पुराने जेनेरेशन के मुकाबले बड़ा किया है. 

Advertisement

क्योंकि आम तौर पर यूजर कवर डिस्प्ले यूज करता है और जब उन्हें वीडियो कॉन्टेंट या मल्टी टास्किंग करनी होती है तो फोन को पूरी तरह से अनफोल्ड करके यूज करते हैं. 

टिप्स्टर Ice Universe ने कुछ कॉन्सेप्ट ड्रॉइंग जारी किए हैं और बताया है कि Realme GT Fold कुछ इस तरह का दिखेगा. लीक के मुताबिक इस फोन में 6.5 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले दी जा सकती है.  

कॉन्सेप्ट अगर असलियत बनता है तो ये देखने में आम स्मार्टफोन जैसा ही लगेगा. लेकिन अनफोल्ड करने के बाद ये फोल्डेबल स्मार्टफोन की तरह लगेगा. 

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट दिया जा सकता है. प्रोसेसर कौन सा होगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है. चूंकि फोन अल्ट्रा प्रीमियम होगा इसलिए फोन में फ्लैगशिप प्रोसेसर ही मिलेगा. 

अगर कंपनी फोल्डेबल स्मार्टफोन लाती है तो ऐसे में इसकी कीमत ज्यादा मैटर करेगी. क्योंकि अभी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स 80 हजार के ऊपर के होते हैं, अगर कंपनी 50-60 हजार तक में फोन लेकर आती है तो ये गेम चेंजर हो सकता है. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement