OnePlus Nord 6 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगी 9000mAh की बैटरी समेत कई दमदार फीचर

Oneplus Nord 6 5G स्मार्टफोन भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होगा, जिसकी जानकारी कंपनी ने कंफर्म की है. इस फोन में 9000mAh की बैटरी, फास्ट चार्जर और तीन कलर वेरिएंट मिलेंगे. इसकी कीमत की भी जानकारी मिली है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होगा. (Photo: OnePlus) OnePlus Nord 6 भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होगा. (Photo: OnePlus)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:14 AM IST

OnePlus Nord 6 5G का इंतजार खत्म हुआ. अब यह स्मरा्टफोन भारत में 7 अप्रैल को लॉन्च होगा, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने शेयर की है. इस हैंडसेट के अंदर कई कमाल के फीचर्स मिलेंगे, जिसमें 9000mAh की बैटरी, 80W का फास्ट चार्जर मिलेगा. यह एक किफायदी हैंडसेट होगा. 

OnePlus Nord 5 का अपग्रेड मॉडल होगा, जिसको कई स्तर पर अपडेट किया गया है. प्रोसेसर से लेकर बैटरी तक हो बेहतर किया गया है. ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया से इसकी सेल शुरू की जाएगा.

Advertisement

यह हैंडसेट तीन कलर वेरिएंट होलोग्राफिक क्विक सिल्वर, फ्रेस मिंट और लो रिफ्लेक्शन पिच ब्लैक कलर दिया गया है.

OnePlus Nord 6 5G की कीमत  

OnePlus Nord 6 5G में 9000mAh की बैटरी मिलेगी और 35 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में आने वाला यह सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है. इसके साथ 80W का फास्ट चार्जिंग के साथ बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा. इसमें 27W का वायर्ड रिवर्स चार्जिंग मिलेगी. 

OnePlus Nord 6 5G का डिस्प्ले 

OnePlus Nord 6 5G में बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए 165Hz रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. इसमें 1.5K AMOLED सनबर्स्ट डिस्प्ले मिलेगा. इस तरह का डिस्प्ले OnePlus 15 में भी यूज किया गया है. OnePlus Nord 6 5G में  1800 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलेगी. साथ ही इसमें  Aqua Touch 2.0 सपोर्ट दिया गया है. 

Advertisement

OnePlus Nord 6 5G का प्रोसेसर 

OnePlus Nord 6 5G में पावरफुल परफॉर्मेंस देने के लिए क्वालकॉम स्नेपड्रेगन 8s Gen 4 चिपसेट का यूज किया गया है. लॉन्चिंग के दिन इस स्मार्टफोन को लेकर और डिटेल्स को शेयर किया गया है. 

यह भी पढ़ें: OnePlus 13 मिल रहा सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत

OnePlus Nord 6 5G को लेकर आने वाले दिनों में और भी फीचर्स का खुलासा होगा. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और एक LED फ्लैश लाइट का यूज किया गया है. 

OnePlus Nord 6 5G हैंडसेट भारतीय यूजर्स को कितना पसंद आएगा वो तो इसकी लॉन्चिंग के बाद ही पता चलेगा. अभी तक कंपनी ने कीमत का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement