दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा...45KM की यात्रा के लिए Uber ने थमा दिया 3,000 रुपये का बिल

Uber Ride: 45KM यात्रा के लिए आप कितना टैक्सी चार्ज दे सकते हैं? आपको जवाब होगा ज्यादा से ज्यादा 1000 रुपये या 1500 रुपये. लेकिन, टैक्सी कंपनी Uber ने 45KM की यात्रा के लिए लगभग 3,000 रुपये का बिल ग्राहक को थमा दिया. इसके घटना की जानकारी कस्टमर ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर दी है.

Advertisement
Uber Uber

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

Uber काफी पॉपुलर ऑनलाइन टैक्सी सर्विस है. हालांकि, कई बार गलत कारणों से ये चर्चा में आ जाती है. कुछ समय पहले खबर आई थी कि मुंबई के एक व्यक्ति को 50KM Uber राइड के लिए 3,000 रुपये खर्च करने पड़े थे. हालांकि, उस समय का का मौसम काफी खराब था. 

लेकिन, अब एक बार फिर से ऐसी ही एक घटना सामने आई है. इसमें साफ मौसम में भी व्यक्ति को लगभग 3,000 रुपये खर्च करने पड़े. ये घटना Delhi-NCR की बताई जा रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार, Delhi-NCR के रहने वाले एक शख्स ने दिल्ली एयरपोर्ट (टर्मिनल 2) से अपने नोएडा के लिए कैब बुक की. 

Advertisement

ये राइड लगभग 45KM की थी. इसके लिए उन्हें 2,935 रुपये खर्च करने पड़े. इसको लेकर नोएडा के रहने वाले Debarshi Dasgupta ने ट्वीट करके जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट में बताया है कि कैब के मीटर ने उनसे 147.39KM राइड के लिए चार्ज किया.

ये उनके ट्रैवल की गई दूरी से तिगुनी है. उन्होंने कहा कि कैब में वो एक घंटे से थोड़ा ही ज्यादा रहे होंगे लेकिन, बिल देखकर उनके होश उड़ गए. उन्होंने आगे बताया कि कैब बुक करते समय उनके बुकिंग अमाउंट 1,143 रुपये दिखाया गया था. 

Advertisement

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि पिकअप और ड्रॉप लोकेशन भी इसमें गलत बता रहा है. जल्दी से इस दिक्कत को दूर करके एक्सेस अमाउंट रिफंड करें. उनके ट्वीट पर Uber का भी रिप्लाई आया है. कंपनी ने लिखा है कि उनकी टीम इस मामले की जांच कर रही है. 

उनके इस ट्वीट के रिप्लाई में एक और उबर कस्टमर ने लिखा है कि कंपनी ने कुछ ऐसा ही मेरे साथ भी किया था. उबर ने एक बार T3 से नोएडा के लिए उनसे लगभग 3 हजार रुपये लिए थे. उन्होंने रिफंड की मांग इसलिए की क्योंकि बुक करते समय ये अमाउंट 1500 रुपये था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement