Lava Bold 2 5G लॉन्च, 5000mAh बैटरी और बड़ा डिस्प्ले, इतनी है कीमत

Lava Bold 2 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह एक अफोर्डेबल हैंडसेट है, जिसमें AMOLED डिस्प्ले, 50MP का कैमरा, 5000mAh की बैटरी और 7.55mm की थिकनेस दी गई है. सिक्योरिटी के मद्देनजर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जो लॉक स्मार्टफोन को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेट करके अनलॉक करता है.

Advertisement
Lava Bold 2 5G में है इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर. (Photo: Lava) Lava Bold 2 5G में है इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर. (Photo: Lava)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:38 AM IST

Lava ने भारत में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Lava Bold 2 5G है. यह कंपनी का लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन है. इसमें 5000mAh की बैटरी, बड़ा AMOLED डिस्प्ले  और 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. 

Lava Bold 2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 6GB वर्चुअल रैम और 7.55mm की थिकनेस दी गई है. डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग का यूज किया गया है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement

Lava Bold 2 5G की कीमत  

Lava Bold 2 5G को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है, जो  6GB + 128GB स्टोरेज के साथ आता है. इसमें 6GB वर्चुअल रैम मिलती है.  इसकी कीमत 12,999 रुपये है, जिसमें बैंक ऑफर भी शामिल हैं. इसकी सेल ऐमेजॉन इंडिया पर 19 मार्च से शुरू होगी.   

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन खरीदने वालों को बड़ा झटका, 16 मार्च से महंगे हो जाएंगे ये मोबाइल फोन्स

Lava Bold 2 5G का डिस्प्ले 

Lava Bold 2 5G में 6.67-inch FHD+ 120Hz AMOLED स्क्रीन दिया गया है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा. साथ ही इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7060 6nm प्रोसेसर का यूज किया गया है. इसके साथ IMG BXM-8-256 GPU का यूज किया गया है. इसके साथ 6GB RAM और 128GB GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. 

Advertisement

Lava Bold 2 5G का कैमरा 

Lava Bold 2 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जो सोनी सेंसर के साथ आता है. सेकेंडरी कैमरा भी दिया है, जिसके साथ LED Flash लाइट दी गई है.. 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: 6 हजार से कम में 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च, स्वदेसी कंपनी AI+ का कमाल

Lava Bold 2 5G की बैटरी 

Lava Bold 2 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W का फास्ट चार्जर मिलता है. डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस बनाने के लिए इसमें IP64 की रेटिंग दी गई है. इसके अंदर इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. यह एक डुअल सिम फोन है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement