Instagram Reels में जुड़ेंगे नए फीचर्स, ट्रिम और डिलीट का भी ऑप्शन

Instagram के लिए नया अपडेट आ रहा है. इस अपडेट के साथ ही Reels में कुछ नए फ़ीचर्स ऐड किए जाएंगे और इसकी लेंथ भी बढ़ जाएगी.

Advertisement
Photo for representation Photo for representation

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST
  • Instagram Reels में वीडियो रिकॉर्ड करते वक़्त ट्रिम और डिलीट ऑप्शन
  • Instagram Reels में बढ़ा वीडियो लेंथ, अब 30 सेकंड्स तक के वीडियो

Instagram Reels जो टिक टॉक जैसा ही एक फ़ीचर है. भारत से टिक टॉक बैन किए जाने के बाद फ़ेसबुक ने इसे इंस्टाग्राम पर Reels के नाम से लॉन्च किया था. अब इसमें कुछ नए फ़ीचर्स ऐड किए जा रहे हैं.

इंस्टाग्राम के नए अपडेट के साथ अब Reels का ड्यूरेशन बढ़ाया जा रहा है. अब 30 सेकंड्स तक के Reels बना सकते हैं. इससे पहले तक 15 सेकंड्स के Reels बनाए जाते थे.

Advertisement

ड्यूरेशन के अलावा रील रिकॉर्ड करते वक़्त 10 सेकंड्स का एक्स्टेंडेट टाइमर का भी ऑप्शन दिया गया है. ये अपडेट जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए जारी किया जाएगा.

नए अपडेट के बाद रिकॉर्डिंग के दौरान किसी भी क्लिप को ट्रिम और डिलीट करने का भी ऑप्शन मिलेगा. फ़िलहाल इंस्टाग्राम रील्स पर ज़्यादा फ़ोकस कर रही है.

चूँकि भारत में Tik Tok का यूजरबेस काफ़ी बड़ा था और बैन होने के बाद से इस गैप को फ़िल करने के लिए कई तरह के ऐप्स आ चुके हैं.

इतना ही नहीं, रिपोर्ट के मुताबिक़ फ़ेसबुक Reels ज्वाइन करने के लिए टिए टॉप टिक टॉक यूज़र्स को कंपनी पैसे भी दे रही है.

जुलाई में फ़ेसबुक ने Instagram Reels लॉन्च किया था और तब से अब तक कंपनी ने उम्मीद से कम ही यूज़र्स हासिल किए है. मोबाइल ऐप डेटा अनालिटिक्स फ़र्म सेंसर टावर ने कहा है कि अमेरिका में Reels को अच्छा ट्रैक्शन नहीं मिल रहा है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement