गूगल ने भारतीय बच्चों के लिए शुरू किया Be Internet Awesome प्रोग्राम, जानें क्या होगा फायदा

COVID-19 के बाद देश में डिजिटल की ओर लोगों का काफी ज्यादा झुकाव बढ़ा है. इसको देखते हुए Google ने अनाउंस किया ये भारत में ऑनलाइन सेफ्टी के लिए नए प्रोग्राम्स को शुरू कर रहा है. इसे एक वर्चुअल इवेंट में गूगल ने अनाउंस किया. 

Advertisement
Google Google

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 6:14 PM IST
  • गूगल ने नए Safety Centre को 8 भारतीय भाषाओं में लॉन्च किया
  • यूजर एजुकेशन प्रोग्राम के जरिए किड्स और फैमली के ऑनलाइन सेफ्टी का ध्यान रखा जाएगा
  • इसने ग्लोबल Be Internet Awesome प्रोग्राम को भी भारतीय बच्चों के लिए लॉन्च किया

COVID-19 के बाद देश में डिजिटल की ओर लोगों का काफी ज्यादा झुकाव बढ़ा है. इसको देखते हुए Google ने अनाउंस किया ये भारत में ऑनलाइन सेफ्टी के लिए नए प्रोग्राम्स को शुरू कर रहा है. इसे एक वर्चुअल इवेंट में गूगल ने अनाउंस किया. 


गूगल ने नए Google Safety Centre को 8 भारतीय भाषाओं में लॉन्च किया. यूजर एजुकेशन प्रोग्राम के जरिए किड्स और फैमली के ऑनलाइन सेफ्टी का ध्यान रखा जाएगा. इसके अलावा इसने ग्लोबल Be Internet Awesome प्रोग्राम को भी भारतीय बच्चों के लिए लॉन्च किया. 

Advertisement

Google ने भारतीय कॉमिक बुक पब्लिशर Amar Chitra Katha के साथ भी पार्टनरशिप की. इससे कॉमिक बुक के कैरेक्टर के जरिए आठ भारतीय भाषाओं में इंटनेट सेफ्टी के बारे में समझाया जाएगा.

गूगल अपना कैंपेन एब्यूज एरिया जैसे मिसइन्फॉर्मेशन, फ्रॉड, चाइल्ड सेफ्टी के लिए थ्रेट, फिशिंग अटैक और मैलवेयर के खिलाफ तेज करेगा. 

नए सेफ्टी सेंटर को हिंदी, मराठी, मलयालम, कन्नड़, तेलुगु, बंगाली, तमिल और गुजराती में साल के अंत तक बढ़ाया जाएगा. इसके जरिए गूगल यूजर्स को डिजिटल सेफ्टी की जरूरत के बारे में बताया जाएगा. इसमें डेटा सिक्योरिटी, प्राइवेसी कंट्रोल और ऑनलाइ प्रोटेक्शन्स के बारे में बताया जाएगा. 

इसे डिजिटल सेफ्टी एक्सपर्ट्स ने डिजाइन और क्रॉफ्ट किया है. इससे बच्चों, परिवारों और एजुकेटर्स को ऑनलाइन सेफ रहने के बारे में बताया जाएगा. Be Internet Awesome टूल से विजुअल, इंटरएक्टिव एक्सपीरियंस Interland दिया गया है. इससे बच्चे खेल-खेल में ऑनलाइन सेफ्टी के फंडामेंटल्स सीख सकेंगे. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement