कॉपी-पेस्ट में Facebook का कोई नहीं तोड़ नहीं, Clubhouse जैसा फीचर तैयार

Facebook अब Clubhouse ऐप की तरह फीचर्स पर काम कर रहा है. Hotline का पब्लिक बीटा आ चुका है. इसके बाद भी एक फीचर या ऐप आएगा जो Clubhouse जैसा ही होगा.

Advertisement
Photo for representaion Photo for representaion

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 7:48 PM IST
  • दूसरे ऐप्स के फीचर्स कॉपी करने में FB का इतिहास रहा है.
  • Clubhouse ऑडियो बेस्ड ऐप है और ये पॉपुलर हो रहा है.

Facebook testing Clubhouse-rival Hotline: कॉपी पेस्ट की बात हो तो फेसबुक का कोई जवाब नहीं है. दूसरे ऐप्स के फीचर कॉपी करने में फेसबुक का इतिहास रहा है. 
 
फेसबुक ऐप हो, इंस्टाग्राम हो या फिर वॉट्सऐप -- हर ऐप पर कुछ न कुछ ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो दूसरे ऐप्स के कॉपी किए गए हैं. 

फीचर्स कॉपी किए जाने को सम्मान से आप इंस्पायर्ड होना कह सकते हैं. लेकिन कुल मिला कर ये कॉपी-पेस्ट ही है. स्नैपचैट और टिक टॉक से लेकर कई ऐसे ऐप्स हैं जिसके फीचर्स फेसबुक करता आया है. 

Advertisement

अब बारी है Clubhouse की. ऑडियो बेस्ड ये Clubhouse ऐप पिछले कुछ समय से काफी पॉपुलर हो रहा है. अब फेसबुक भी इसी तरह का एक फीचर टेस्ट कर रहा है. 

फेसबुक एक्स्पेरिमेंटल ऐप डेवेलपमेंट डिविजन की तरफ से एक नया Q&A प्लैटफॉर्म जारी किया गया है. हालांकि ये Clubhouse का कॉपी नहीं है, क्योंकि इसका कॉन्सेप्ट वही है, लेकिन ये चीज अलग है. Clubhouse के जैसे फीचर पर कंपनी काम कर रही है. 

ये प्लैटफॉर्म Clubhouse से मिलता जुलता है. हालांकि इसमें कुछ और भी फीचर्स दिए गए हैं. चूंकि पूरी तरह से कॉपी-पेस्ट करना थोड़ा शर्मनाक है, इसलिए फीचर में थोड़े बदलाव होने लाजमी हैं. 

फेसबुक ने इस प्लैटफॉर्म का नाम Hotline रखा है. टेक क्रंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने Hotline नाम के इस प्लैटफॉर्म का मोबाइल वर्जन -- यानी ऐप भी बन कर तैयार है. 

Advertisement

टेक क्रंच की ही रिपोर्ट की माने तो Hotline ऐप Clubhouse से थोड़ा अलग होगा, क्योंकि Clubhouse से पूरी तरह मिलता जुलता ऐप भी कंपनी बना रही है. Clubhoue को कॉपी पेस्ट करने -- यानी Clubhouse जैसा ऐप बनाने का जिम्मा उसी टीम किया दिया गया है जिन्होंने मैसेंजर रूम्स बनाया है. मैने जितने लोगों से सुना है उन्होंने मैसेंजर रूम्स कभी यूज नहीं किया है. 

Hotline पब्लिक बीटा में उपलब्ध है. ये देखने में एक तरह से  Clubhouse और Instagram का मिश्रण लगता है. इसके जरिए क्रिएटर्स ऑडिएंस के साथ बातचीत कर सकते हैं. यहां टेक्स्ट और ऑडियो दोनों का ही ऑप्शन मिलेगा. 

Clubhouse पूरी तरह से ऑडियो बेस्ड है, लेकिन Hotline में वीडियो कैमरा ऑन करने का भी ऑप्शन दिया गया है. कंपनी ने फिलहाल इसके लॉन्च का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जल्द ही इसके बारे में कंपनी की तरफ से सुनने को मिल सकता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement