अब तक के सबसे कम दाम में iPhone 17, फ्लिपकार्ट पर बंपर ऑफर

Apple iPhone 17 को ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से काफी सस्ते में खरीदा जा सकेगा. यह हैंडसेट 82,900 रुपये में लॉन्च हुआ था और फ्लिपकार्ट पर सभी ऑफर्स को मिलाकर 74,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसमें बैक पैनल पर 48MP-48MP के डुअल रियर कैमरा दिया गया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
 iPhone 17 को सस्ते में खरीदा जा सकेगा. (Photo: Apple) iPhone 17 को सस्ते में खरीदा जा सकेगा. (Photo: Apple)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

Apple iPhone की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है. ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक बेहद ही खास डील मिल रही है. iPhone 16 से भी सस्ते दाम में अब iPhone 17 मिल रहा है.आइए इस डील के बारे में जानते हैं. 

iPhone 17 एक लेटेस्ट हैंडसेट है, जिसको कुछ महीने पहली ही लॉन्च किय गया है, जबकि iPhone 16 करीब डेढ़ साल पुराना हैंडसेट है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि iPhone 17 का शुरुआती वेरिएंट 256GB स्टोरेज के साथ आता है. 

Advertisement

iPhone 17 पर मिल रही ये खास डील 

दोबारा फ्लिपकार्ट डील पर लौटते हैं, 82,900 रुपये में लॉन्च होने वाला iPhone 17 (256GB) अब फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 79,999 रुपये में लिस्ट है. सभी ऑफर्स मिलाकर इसे 74,900 रुपये में खरीदा जा सकेगा.

वहीं ऑफिशियल पोर्टल iPhone 16 (128GB) की कीमत 69,900 रुपये है, जबकि iPhone 16 (256GB) के लिए 10 हजार रुपये एक्स्ट्रा खर्च करने पड़ेंगे. हालांकि कंपनी ने iPhone 16 (256GB) को डिसकंटीन्यू कर दिया है.

यह भी पढ़ें: हर हाथ में स्मार्टफोन, हर जगह क्रिएटर, इंडिया की Creator Economy कितनी बड़ी हो चुकी है, जानें

iPhone 17 के स्पेसिफिकेशन्स 

iPhone 17 में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट्स दिया है. इसमें सेरेमिक शील्ड 2 प्रोटेक्सन और एंटी रिफ्लेक्टिंग कोटिंग का यूज किया है.

Advertisement

iPhone 17 का चिपसेट

iPhone 17 में Apple A19 (3 nm) चिपसेट का यूज किया गया है. यह हैंडसेट iOS 26.3 के साथ आता है. इसमें Apple GPU (5-core graphics) का यूज किया है. इसमें स्टोरेज के 2 ऑप्शन मिलते हैं, जो 256GB और 512GB स्टोरेज मिलती है. 

यह भी पढ़ें: कहीं एक्सपायर तो नहीं आपका स्मार्टफोन, मंडरा रहा खतरा

iPhone 17 का कैमरा 

iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दोनों ही सेंसर 48 MP-48 MP सेंसर दिए हैं. इसके साथ Dual-LED फ्लैश लाइट का यूज किया है. इसमें 18MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह हैंडसेट ब्लैक, व्हाइट मिस्ट ब्लू और लेवेंडर जैसे कलर हैं. इसमें वायर और वायरलेस चार्जिंग दोनों का सपोर्ट मिलता है. वायरलेस चार्जिंग के लिए MagSafe का सपोर्ट मिलता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement