Google ने ऑफिशियली Android 12 को Pixel 6 और Pixel 6 Pro के साथ पेश कर दिया है. इससे पहले Android 12 को डेवलपर्स और सेलेक्टेड यूजर्स के साथ AOSP पर उपलब्ध था. Android 12 को अब ऑफिशियली नॉन-टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध करवाया दिया गया है.
Google ने अभी Android 12 को जारी कर दिया है लेकिन इसे फिलहाल Pixel फोन्स के लिए ही जारी किया जाएगा. यानी अभी सिर्फ Pixel फोन्स को ही Android 12 का अपडेट मिलेगा. Android 12 का अपडेट Pixel 3 को उससे ऊपर के वर्जन पर अब इंस्टॉल किया जा सकता है.
इस अपडेट को Pixel 3A, Pixel 4, Pixel 4A, Pixel 4A 5G, Pixel 5 और Pixel 5A के लिए जारी कर दिया गया है. Android 12 Pixel 6 और Pixel 6 Pro के लिए भी लॉन्च किया गया है.
गूगल ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि नया अपडेट सैमसंग गैलेक्सी, वनप्लस, ओप्पो, रियलमी, Tecno, Vivo, और Xiaomi के डिवाइस पर इस साल के आखिरी में उपलब्ध होगा. Android 12 में काफी बदलाव किए गए हैं. इसमें एन नया डिजाइन Material You दिया गया है.
नए डिजाइन से यूजर्स को पर्सनलाइज्ड ऐप और विजेट बनाने में मदद मिलेगी. यूजर्स को इस अपडेट के बाद एक नया नोटिफिकेशन UI देखने को मिलेगा. परफॉर्मेंस के हिसाब से भी इसमें बदलाव किया गया है. कंपनी ने कहा इससे डिवाइस की सिक्योरिटी भी बढ़ेगी.
aajtak.in