Advertisement

टेक न्यूज़

मैं LPG सिलेंडर एजेंसी से बोल रहा हूं, साइबर ठगों का नया पैंतरा, ना करें ये गलती

aajtak.in
  • नई दिल्ली ,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST
  • 1/7

गैस सिलेंडर के नाम पर ठगी 

खाड़ी देशों में तनाव के बीच हाल ही में LPG के रेट्स में इजाफा हुआ है और कई लोगों को नए सिलेंडर लेने में परेशानी हो रही है. इस बीच साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया पैंतरा खोजा है. (Photo: Unsplash)

  • 2/7

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बना रहे शिकार

साइबर स्कैमर्स आम लोगों के बैंक खाते में सेंधमारी करने के लिए कॉल या मैसेज करते हैं. इसके बाद वे LPG सिलेंडर डिलिवरी या अन्य बहाना बना सकते हैं. फिर स्कैमर्स बैंक OTP या लिंक आदि को शेयर करने को कहेंगे. (Photo: PTI)

  • 3/7

दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी की है. साथ ही LPG सिलेंडर बुकिंग को लेकर चल रहे स्कैम से सावधान रहने को कहा है.  (Photo: PTI)

Advertisement
  • 4/7

LPG सिलेंडर को लेकर याद रखें ये बातें 

दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट किया है. पोस्ट में बताया है कि LPG सिलेंडर की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाह साइबर ठगों द्वारा बुना गया एक झांसा है. (Photo: Getty)

  • 5/7

वीडियो में बताया ठगी से बचाव का तरीका 

पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें उदाहरण देकर समझाया है कि साइबर ठग कैसे भोले-भाले लोगों को फंसाते हैं. इसमें सबसे पहले एक अनजान नंबर से कॉल आती है. (Photo:AFP)

  • 6/7

ऐसे मांग सकते हैं बैंक डिटेल्स, OTP 

वीडियो में आखिर में पुलिस की तरफ से बताया गया है कि LPG सिलेंडर बुकिंग आदि के झांसे में साइबर कई लोगों को शिकार बना रहे हैं. वे आपसे सिलेंडर बुकिंग आदि के लिए लिंक पर क्लिक करने को कह सकते हैं या फिर OTP आदि मांग सकते हैं. (Photo: Unsplash)

Advertisement
  • 7/7

अनजान लिंक पर भूलकर भी क्लिक ना करें 

गलती से भी अनजान लिंक पर क्लिक कर दिया OTP शेयर कर दिया तो इसकी वजह से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है. इसके लिए जरूरी है कि अनजान नंबर से आने वाले लिंक पर क्लिक ना करें. अनजान नंबर से कॉल करने वाले किसी भी शख्स के साथ बैंक OTP आदि को शेयर ना करें. ऐसा करने से बैंक खाता खाली हो सकता है. (Photo: Unsplash)

Advertisement
Advertisement