7,000mAh की बड़ी बैटरी वाले Galaxy M51 की पहली सेल आज, जानें कीमत-फीचर्स-ऑफर्स

Samsung Galaxy M51 को आज पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. ये कंपनी की M सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है. इसे ऐमेजॉन, सैमसंग की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

Advertisement
Samsung Galaxy M51 Samsung Galaxy M51

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 7,000mAh की है
  • इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है
  • इसमें स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है

Samsung Galaxy M51 को आज पहली बार सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है. ये कंपनी की M सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है. इसे ऐमेजॉन, सैमसंग की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें 7,000mAh की काफी बड़ी बैटरी दी गई है.

Samsung Galaxy M51 के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे आज दोपहर 12 बजे से खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री सेलेस्टियल ब्लैक और इलेक्ट्रिक ब्लू कलर ऑप्शन में होगी.

Advertisement

सेल ऑफर्स की बात करें तो ऐमेजॉन पर HDFC क्रेडिट/डेबिट कार्ड होल्डर्स को 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा. साथ ही ग्राहकों को यहां नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स और एक्सचेंज ऑफर के तहत 18,000 रुपये तक की छूट का फायदा भी मिलेगा.

Samsung Galaxy M51 के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड One UI Core 2.1 पर चलता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.7-इंच फुल-HD+ सुपर AMOLED प्लस इनफिनिटी O डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 8GB तक और  128GB तक (कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया भी जा सकता है) स्टोरेज के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है.

फोटोग्राफी के लिए इसके इसके रियर में 64MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP मैक्रो कैमरा और 5MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मौजूद है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां साइड माउंटेड है. साथ ही यहां 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement