Redmi Note 9 की भारत में बिक्री आज, जानें क़ीमत और फ़ीचर्स

Redmi Note 9 को कंपनी ने भारत में जुलाई में लॉन्च किया था. इस स्मार्टफ़ोन के तीन मेमोरी वेरिएंट्स हैं. क़ीमत की शुरुआत 11,999 रुपये से है.

Advertisement
Redmi Note 9 Redmi Note 9

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST
  • भारत में Redmi Note 9 की सेल आज है, दोपहर 12 बजे से होगी बिक्री
  • Redmi Note 9 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं और इसकी बैटरी 5,020mAh की है
  • Redmi Note 9 को भारत में ऐमेजॉन इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से ख़रीदा जा सकता है.

Xiaomi के बजट स्मार्टफ़ोन Redmi Note 9 की सेल आज है. इसे भारत में कंपनी ने जुलाई में लॉन्च किया था. इस स्मार्टफ़ोन ऐमेजॉन इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से ख़रीद सकते हैं.

Redmi Note 9 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की क़ीमत 11,999 रुपये है. दूसरे वेरिएंट में 4GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज है, इसकी क़ीमत 13,499 रुपये है. जबकि टॉप वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है और इसे 14,999 रुपये में ख़रीद सकते हैं.

Advertisement

इस स्मार्टफ़ोन को दोपहर 12 बजे से ख़रीद सकते हैं. ये ग्रीन, व्हाइट, ग्रे और रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

Redmi Note 9 स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Redmi Note 9 में 6.53 इंच की फ़ुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है और इसमें डॉट नॉच है. ये फ़ोन Android 10 बेस्ड MIUI 11 पर चलता है और ऐस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 का है.

Redmi 9 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का एक और 2-2 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं. सेल्फ़ी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है.

Redmi Note 9 की बैटरी 5,020mAh की है और इसके साथ कंपनी ने 22.5W फ़ास्ट चार्ज ऑप्शन दिया है. इस फ़ोन में 9W रिवर्स चार्ज का भी सपोर्ट है.

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Redmi Note 9 में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट सहित यूएसबी टाइप सी, वाईफ़ाई, ब्लूटूथ और फ़िंगरप्रिंट स्कैनर जैसे स्टैंडर्ड फ़ीचर्स दिए गए हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement